मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पीरपैंती विधायक ललन कुमार ने छोड़ी बीजेपी, राजद में हुए शामिल

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की राजनीति में हलचल बढ़ गई है। भागलपुर जिले की पीरपैंती विधानसभा सीट से भाजपा विधायक ललन कुमार ने बुधवार को पार्टी से इस्तीफा देकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का दामन थाम लिया। राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान ललन कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से भी मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक, ललन कुमार पिछले कुछ दिनों से भाजपा नेतृत्व से नाराज थे क्योंकि इस बार पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया था। भाजपा ने पीरपैंती सीट से मुरारी पासवान को उम्मीदवार घोषित किया है। राजद में शामिल होने के बाद ललन कुमार ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, राष्ट्रीय जनता दल का कारवां बढ़ता रहे। आज से मैं भी हुआ शामिल। तेजस्वीमय बिहार बनाना है, हम सबने मिलकर ठाना है। तेजस्वी ही वर्तमान हैं, तेजस्वी ही भविष्य! जय भीम!!

इससे पहले उन्होंने भाजपा से इस्तीफा देते हुए कहा था कि “उनकी राजनीतिक यात्रा भाजपा के साथ समाप्त हो गई है” और अब पार्टी को “मुखर दलित नेतृत्व की आवश्यकता नहीं रही।”

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी ने AICC मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दोहराए वोट चोरी के आरोप, पेश किए सबूत

https://samacharpost.live/2025/11/rahul-gandhi-h-files-vote-theft-allegations-press-conference/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment