भाजपा विधायक दल की बैठक 7 दिसंबर को, शीतकालीन सत्र में सरकार को घेरने की रणनीति पर मंथन

Rupa Kumari | December 4, 2025 | 02:37 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान सरकार को घेरने की तैयारी में भाजपा जुट गई है। इसी उद्देश्य से भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक 7 दिसंबर को बुलाई गई है। बैठक में सत्र के दौरान उठाए जाने वाले मुद्दों और विपक्ष की रणनीति पर विस्तृत चर्चा होगी। सूत्रों के अनुसार, भाजपा अपने आरोप पत्र के आधार पर सरकार को कटघरे में खड़ा करने की योजना तैयार करेगी और जनसरोकार के मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाने की तैयारी कर रही है।

यह भी पढ़ें: देवघर के तीन गांवों में नल-जल योजना पर तीन करोड़ खर्च, फिर भी 627 घरों में पानी नहीं

शीतकालीन सत्र में विपक्ष का तीखा रुख

झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 5 दिसंबर से 11 दिसंबर तक चलेगा। कुल 5 कार्यदिवस निर्धारित हैं। 6 और 7 दिसंबर को शनिवार-रविवार होने के कारण सदन की बैठक नहीं होगी। इसी दौरान 7 दिसंबर को भाजपा विधायक दल की बैठक आयोजित की जाएगी। भाजपा ने सभी विधायकों की उपस्थिति अनिवार्य कर दी है। माना जा रहा है कि विपक्ष सत्र में कई बड़े और तीखे मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी में है।

Share this news

संबंधित खबरें