मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

भाजपा मना रही 47वां स्थापना दिवस, पीएम मोदी बोले- विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध

--Advertisment--

  • देशभर में कार्यक्रम, अमित शाह ने दोहराया “नेशनल फर्स्ट, पार्टी नेक्स्ट, सेल्फ लास्ट”

Samachar Post डेस्क, रांची: नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (BJP) आज अपना 47वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर देशभर के पार्टी कार्यालयों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण, संगोष्ठी और सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया।

पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने लिखा कि भाजपा विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है और पार्टी का सामूहिक संकल्प देश को तरक्की और समृद्धि की नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र “नेशनल फर्स्ट, पार्टी नेक्स्ट, सेल्फ लास्ट” रहा है और इसी भावना के साथ कार्यकर्ता राष्ट्र सेवा में जुटे हैं।

यह भी पढ़ें: रांची सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा अलर्ट जारी

1980 में हुई थी भाजपा की स्थापना

भाजपा की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी। इसकी वैचारिक पृष्ठभूमि 1951 में बने भारतीय जनसंघ से जुड़ी मानी जाती है। जनसंघ की स्थापना श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय ने की थी। 1975–77 की इमरजेंसी के बाद जनसंघ समेत कई दल जनता पार्टी में शामिल हुए। बाद में मतभेदों के कारण 1980 में अलग होकर भाजपा का गठन किया गया। स्थापना के बाद पार्टी के दो प्रधानमंत्री रहे, अटल बिहारी वाजपेयी और नरेंद्र मोदी।

लोकसभा चुनावों में बढ़ता प्रदर्शन

1996, 1998 और 1999 के लोकसभा चुनावों में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने 303 सीटें जीतकर अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया। अमित शाह ने कहा कि भाजपा ने लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने, सुशासन और पारदर्शिता स्थापित करने की दिशा में काम किया है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा 140 करोड़ देशवासियों की आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व कर रही है।

https://samacharpost.live/2026/04/ranchi-civil-court-bomb-threat/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment