मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

2 सीट से विश्व की सबसे बड़ी पार्टी तक: BJP का 47वां स्थापना दिवस, नेताओं ने साझा किया विजन

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची :राजधानी रांची में आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) का 47वां स्थापना दिवस उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संगठन की उपलब्धियों और भविष्य की रणनीति पर अपने विचार साझा किए। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि BJP का सफर 2 सीटों से शुरू होकर आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनने तक पहुंचा है। इसके लिए लंबा संघर्ष किया गया। उन्होंने बताया कि पार्टी का मूल मंत्र हमेशा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना है। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की तारीफ करते हुए आदित्य साहू ने कहा कि देश तेजी से आगे बढ़ रहा है और करोड़ों लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। साथ ही उन्होंने राज्य सरकार पर SIR मुद्दे को लेकर निशाना साधा और घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग दोहराई।

यह भी पढ़ें :भाजपा मना रही 47वां स्थापना दिवस, पीएम मोदी बोले- विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध

नेता प्रतिपक्ष ने दिया विचारधारा पर जोर

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि BJP एक विचारधारा आधारित पार्टी है, जो केवल चुनाव जीतने के लिए नहीं बनाई गई। उन्होंने बताया कि किसी भी आपदा में पार्टी के कार्यकर्ता सबसे आगे रहते हैं। मरांडी ने जोर देकर कहा कि एक मजबूत और विकसित भारत का निर्माण ही पार्टी का मुख्य लक्ष्य है। स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी ने अपनी संगठनात्मक ताकत और राजनीतिक संदेश को मजबूती से प्रस्तुत किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए और जनता तक पार्टी की नीतियों व उपलब्धियों को पहुँचाने का संकल्प लिया।

https://samacharpost.live/2026/04/bjp-foundation-day-47th-anniversary-pm-modi-amit-shah-message-party-history/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment