मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

BIT मेसरा के दो छात्रों को मिला 1 करोड़ रुपये से अधिक का पैकेज, लिंक्डइन में हुआ चयन

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (BIT) मेसरा के दो छात्रों ने कैंपस प्लेसमेंट में एक करोड़ रुपये से अधिक का वार्षिक पैकेज हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया है। कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के छात्र कुशाग्र सहाय और अंकित कुमार का चयन बेंगलुरु स्थित ‘लिंक्डइन’  में हुआ है। साल 2022-26 बैच के छात्र कुशाग्र सहाय को 1.40 करोड़ रुपये वार्षिक सीटीसी (CTC) का ऑफर मिला है। कुशाग्र ने अपनी स्कूली शिक्षा रांची के संत थॉमस स्कूल और डीपीएस पूरी की है। उनकी मां सुनीता नारायण शिक्षिका हैं, जबकि पिता मनीष सीसीएल में कार्यरत हैं। कुशाग्र की इस उपलब्धि से परिवार और संस्थान में खुशी का माहौल है।

अंकित कुमार को मिला 1.09 करोड़ रुपये का ऑफर

कंप्यूटर साइंस विभाग के ही छात्र अंकित कुमार को 1.09 करोड़ रुपये वार्षिक पैकेज का ऑफर मिला है। पलामू के डालटनगंज निवासी अंकित ने 10वीं की पढ़ाई ब्राइटलैंड स्कूल से और 12वीं की शिक्षा डीएवी हेहल से पूरी की। अंकित के पिता अश्विनी कुमार एसपी कार्यालय में कार्यरत हैं, जबकि उनकी मां भावना देवी गृहिणी हैं।

240 कंपनियां पहुंचीं कैंपस प्लेसमेंट के लिए

BIT मेसरा के प्लेसमेंट सेल के अनुसार, इस वर्ष कैंपस भर्ती प्रक्रिया में करीब 240 कंपनियों ने भाग लिया। अब तक लगभग 75 प्रतिशत छात्रों का प्लेसमेंट हो चुका है। शेष छात्र उच्च शिक्षा, शोध, स्टार्टअप या उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने का विकल्प चुन रहे हैं। प्लेसमेंट सेल की डॉ. श्रद्धा शिवानी ने बताया कि दोनों छात्रों की सफलता संस्थान के लिए गर्व की बात है और यह आने वाले छात्रों को भी प्रेरित करेगी। संस्थान के प्लेसमेंट इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा पैकेज वर्ष 2021-25 बैच के छात्र निडूमोलू लक्ष्मी नारायण राव को मिला था। उनका चयन रुब्रिक में 1.45 करोड़ रुपये वार्षिक पैकेज पर हुआ था।

यह भी पढ़ें: रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर में रथ यात्रा की तैयारियां तेज, सुरक्षा के लिए ड्रोन-CCTV से होगी निगरानी

IIT-ISM धनबाद ने भी बनाया रिकॉर्ड

वहीं, IIT-ISM धनबाद ने भी इस वर्ष प्लेसमेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। संस्थान के दो छात्रों को 1.59 करोड़ रुपये वार्षिक का अंतरराष्ट्रीय पैकेज मिला है, जो इस सत्र का सबसे बड़ा ऑफर माना जा रहा है। राज्य के प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थानों में प्लेसमेंट प्रक्रिया अंतिम चरण में है और अधिकांश कॉलेजों में 75 से 90 प्रतिशत छात्रों को नौकरी के अवसर मिल चुके हैं।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment