Samachar Post रिपोर्टर, पलामू : जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना जपला-दंगवार मुख्य सड़क पर बराही मोड़ के पास हुई। घायल की पहचान बिहार के बलुआरा गांव निवासी 35 वर्षीय अर्जुन रजवार के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, अर्जुन रजवार अपनी बाइक से जपला-दंगवार मुख्य सड़क से गुजर रहे थे। इसी दौरान बराही मोड़ के समीप उनकी बाइक अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने अर्जुन रजवार की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया। फिलहाल उनका इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें: रांची के कोतवाली इलाके में अज्ञात युवक का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस
दुर्घटना के कारणों की जांच जारी
सड़क दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है। स्थानीय स्तर पर घटना को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस भी मामले की जांच में जुटी हुई है।

Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।

