मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

कैमूर में सड़क हादसा: बाइक सवार की मौत, दो गंभीर घायल

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,कैमूर :कैमूर जिले के रामगढ़–मोहनिया पथ पर रविवार देर रात एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। एक बाइक पर सवार तीन लोग अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा भिरखीरा मोड़ के पास हुआ। मृतक की पहचान बक्सर जिले के चौसा थाना क्षेत्र के सरेजा गांव निवासी शशिकांत जायसवाल के रूप में हुई है। घायलों में चैनपुर थाना क्षेत्र के भखारी देवी गांव की खुशबू जायसवाल और दीवान जायसवाल शामिल हैं।

यह भी पढ़ें :रांची-धनबाद-लातेहार में रोजाना एंटी-क्राइम चेकिंग, पुलिस ने बढ़ाई सख्ती

पुलिस की कार्रवाई शुरू

सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को रामगढ़ रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर मामलों को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। मृतक का शव भभुआ सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने बताया कि बाइक पर तीन लोग सवार थे और तेज रफ्तार अज्ञात वाहन के टकराने से यह हादसा हुआ। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी गई है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि तीनों लोग किसी काम से घर से निकले थे, तभी यह दर्दनाक घटना घट गई।

https://samacharpost.live/2025/12/jharkhand-anti-crime-checking-ranchi-dhanbad-latehar-police-action/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment