मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बिहार के कई जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट, लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, पटना: बिहार में मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में शुक्रवार को बारिश, तेज आंधी-तूफान और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि कई इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है। मौसम में आए बदलाव और ठंडी हवाओं के कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने लगी है। वहीं ग्रामीण इलाकों में किसानों के बीच भी खुशी का माहौल देखा जा रहा है।

अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान राजधानी पटना समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में तेज हवा, गरज-चमक और वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना है। विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक मौसम का यही मिजाज बना रह सकता है। इसे देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है। खासकर वज्रपात की आशंका को देखते हुए किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें: विधान परिषद चुनाव से पहले एक्टिव हुए नीतीश कुमार, जदयू कार्यालय पहुंचकर उम्मीदवारों पर मंथन

किसानों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

गुरुवार को पटना और आसपास के इलाकों में मौसम सामान्य रहा और कई जगहों पर आंशिक बादल छाए रहे। बारिश की संभावना से किसानों में खुशी की लहर है, क्योंकि इससे खेती और फसलों को फायदा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। लोगों का कहना है कि लगातार पड़ रही गर्मी के बीच बारिश से मौसम सुहावना हुआ है और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

https://samacharpost.live/2026/05/bihar-legislative-council-election-2026-nitish-kumar-jdu-meeting/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment