मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

ठनका का कहर: बिहार में 3 की मौत, 10 लोग झुलसे

--Advertisment--

  • मौसम के अचानक बदले मिजाज से कई जिलों में बारिश-आंधी, 25 जिलों में अलर्ट जारी

Samachar Post रिपोर्टर, बिहार : बिहार में मौसम के अचानक बदलाव ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। तेज आंधी, बारिश और वज्रपात के बीच ठनका गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग झुलसकर घायल हो गए हैं।

आकाशीय बिजली बनी आफत

मौसम के इस बदले मिजाज के बीच आकाशीय बिजली कहर बनकर टूटी। गयाजी में ठनका गिरने से दो लोगों की जान चली गई, वहीं जमुई के चकाई में 15 वर्षीय छात्रा रागनी की भी मौत हो गई। इसके अलावा मोकामा के चिंतामणिचक टाल इलाके में बिजली गिरने से 10 मजदूर झुलस गए।

यह भी पढ़ें: फ्री सीट नियम पर घमासान: एयरलाइंस ने सरकार के फैसले पर जताई कड़ी आपत्ति

कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि

शनिवार सुबह बेतिया और बगहा में तेज बारिश हुई, जबकि सीवान, सारण, जहानाबाद और पटना में हल्की बारिश दर्ज की गई। इससे पहले शुक्रवार को करीब 15 जिलों में तेज आंधी और बारिश के साथ कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई।

25 जिलों में अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने राज्य के 25 जिलों में बारिश और तेज हवा को लेकर अलर्ट जारी किया है। इनमें 4 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और बिजली गिरने की संभावना है। बाकी 21 जिलों में येलो अलर्ट के तहत आंधी-तूफान और वज्रपात की चेतावनी दी गई है।

तापमान में आएगी गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। बारिश और तेज हवाओं के चलते मौसम सुहावना होगा, लेकिन अचानक बदलाव लोगों के लिए परेशानी भी खड़ी कर सकता है।

फसलों को नुकसान की आशंका

तेज आंधी और बारिश का असर ग्रामीण इलाकों में भी देखा जा रहा है। कई जगहों पर खड़ी फसलें गिर गई हैं और ओलावृष्टि से नुकसान की संभावना जताई जा रही है।

लोगों से सतर्क रहने की अपील

प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है। खुले में न रहने, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

https://samacharpost.live/2026/03/india-airlines-free-seat-selection-rule-fia-opposition/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment