मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

PM मोदी की अपील- बढ़-चढ़कर करें मतदान, नया रिकॉर्ड बनाएं

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, बिहार : बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग आज सुबह 7 बजे से शुरू हो गई। इस चरण में 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। पहले चरण में 65.08% की रिकॉर्डतोड़ वोटिंग हुई थी, और अंदाजा लगाया जा रहा है कि आज यह रिकॉर्ड टूट सकता है।

PM मोदी ने की मतदाताओं से भागीदारी बढ़ाने की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर/सोशल मीडिया के जरिए बिहारवासियों से लोकतंत्र के इस बड़े पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। PM ने कहा, बिहार विधानसभा चुनावों में आज दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग है। सभी मतदाताओं से निवेदन है कि बढ़-चढ़कर भागीदार बनें और नया रिकॉर्ड बनाएं। पहली बार मतदान करने जा रहे नौजवान साथियों से विशेष आग्रह है कि वे खुद मतदान करें और दूसरों को भी प्रेरित करें। PM ने युवाओं की भागीदारी को “रिकॉर्ड तोड़ने वाला कारक” बताया।

यह भी पढ़ें: घाटशिला उपचुनाव: सुबह 7 बजे से मतदान जारी, मतदाताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

चुनाव आयोग तैयार- सख्त सुरक्षा, बेहतर व्यवस्था

सभी बूथों पर ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की जांच पूरी, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों और गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्था, सुरक्षा बलों की व्यापक तैनाती, CCTV निगरानी, बैरिकेडिंग और प्रवेश जांच कड़ी निर्वाचन आयोग का उद्देश्य, मतदान शांतिपूर्ण, पारदर्शी और सुचारू तरीके से संपन्न हो।

मतदाताओं को जागरूक करने के लिए बड़े स्तर पर अभियान

SVEEP कार्यक्रम के तहत पोस्टर, बैनर, नुक्कड़ नाटक, जागरूकता रैली, सोशल मीडिया कैंपेन, मतदान कर्मियों को भी विशेष प्रशिक्षण दिया गया है ताकि किसी भी तकनीकी या प्रशासनिक गड़बड़ी से बचा जा सके।

प्रशासन की अपील, शाम 6 बजे तक वोट जरूर करें

प्रशासन ने मतदाताओं से आग्रह किया है कि वे सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे के बीच अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर लोकतंत्र के इस महापर्व में सक्रिय भूमिका निभाएं। आज का मतदान बिहार की राजनीति और सत्ता समीकरण तय करने में महत्वपूर्ण साबित होगा। संपूर्ण राज्य में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क और चौकन्नी हैं ताकि वोटिंग शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।

https://samacharpost.live/2025/11/ghatsila-bypoll-2025-voting-live-updates/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment