मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

नीतीश के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच सक्रिय हुए निशांत कुमार, 24 विधायकों संग हुई बड़ी बैठक

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,पटना : बिहार की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नितीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चाओं के बीच उनके बेटे निशांत कुमार की राजनीतिक सक्रियता बढ़ती नजर आ रही है। पटना में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के आवास पर निशांत कुमार ने लगभग 24 जदयू विधायकों के साथ बैठक की। इस बैठक में कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। राजनीतिक हलकों में इसे बिहार की राजनीति में संभावित बड़े बदलाव के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

संजय झा के घर हुई विधायकों की बैठक

बैठक में जदयू के करीब दो दर्जन विधायक शामिल हुए। इसमें बिहार सरकार के परिवहन मंत्री श्रवन कुमार  समेत कई नेता मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि बैठक में पार्टी की आगे की रणनीति और राज्य की बदलती राजनीतिक स्थिति पर चर्चा हुई। इस दौरान निशांत कुमार की मौजूदगी को लेकर भी काफी चर्चाएं हुईं और इसे उनके सक्रिय राजनीति में प्रवेश के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें: रामनवमी तक बिहार को मिल सकता है नया मुख्यमंत्री, बदल सकता है सत्ता का समीकरण

10 से 14 मार्च के बीच दे सकते हैं इस्तीफा

सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री नितीश कुमार 10 से 14 मार्च के बीच अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। राज्यसभा के लिए नामांकन के बाद नए मुख्यमंत्री को लेकर भाजपा और जदयू के बीच लगातार बातचीत चल रही है। इसी बीच शनिवार को नीतीश कुमार अपने गृह जिला नालंदा के बखियारपुर जाएंगे, जहां वे विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।

CM हाउस की बैठक में भावुक हुए नीतीश

मुख्यमंत्री आवास पर भी जदयू के विधायकों और मंत्रियों की एक अहम बैठक हुई। बताया जा रहा है कि इस बैठक में कई विधायकों ने नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले का विरोध किया। जदयू विधायक विजय कुमार चौधरी ने बताया कि बैठक के दौरान माहौल काफी भावुक हो गया था। विधायकों ने उनसे फैसला वापस लेने की अपील की, लेकिन सीएम अपने निर्णय पर कायम रहे। नीतीश कुमार ने विधायकों से कहा “विरोध मत करिए, मैं राज्यसभा जा रहा हूं। वहां से भी सब देखता रहूंगा।”

विधायक रो पड़े, राजनीति में आने की मांग

बैठक के दौरान कई विधायक भावुक हो गए। कुछ विधायक तो रोने भी लगे और नीतीश कुमार से अपना फैसला वापस लेने की अपील करने लगे। इसके बाद बैठक में मौजूद विधायकों ने निशांत कुमार को सक्रिय राजनीति में लाने के प्रस्ताव पर हाथ उठाकर सहमति भी जताई।

8 मार्च को JDU जॉइन कर सकते हैं निशांत

मिली जानकारी के अनुसार 8 मार्च को निशांत कुमार औपचारिक रूप से जदयू जॉइन कर सकते हैं। हालांकि दिलचस्प बात यह रही कि मुख्यमंत्री आवास पर हुई बैठक में निशांत खुद मौजूद नहीं थे। इस बीच जदयू के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने साफ कहा कि नीतीश कुमार की इच्छा के खिलाफ कोई फैसला नहीं लिया जा सकता। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले कुछ दिनों में बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

https://samacharpost.live/2026/03/bihar-new-cm-after-nitish-kumar-ram-navami-government-formation/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment