मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बिहार पुलिस चालक सिपाही भर्ती परीक्षा आज, मुजफ्फरपुर के 27 केंद्रों पर 15 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, बिहार: बिहार पुलिस चालक सिपाही भर्ती परीक्षा बुधवार को मुजफ्फरपुर जिले के 27 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। परीक्षा दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक एक ही पाली में होगी। जिले में कुल 15,051 अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त बनाने के लिए व्यापक व्यवस्था की है।

सुबह 9:30 बजे तक रिपोर्टिंग अनिवार्य, कड़ी जांच

अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग सुबह 9:30 बजे से शुरू हो जाएगी। प्रवेश द्वार पर केंद्राधीक्षक, दंडाधिकारी और पुलिस टीम की मौजूदगी में सभी परीक्षार्थियों की जांच की जाएगी। मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ, वाई-फाई डिवाइस, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पेजर, व्हाइटनर, ब्लेड और अन्य प्रतिबंधित/इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं पर पूरी तरह रोक रहेगी।

यह भी पढ़ें: बिहार में 2026 पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, पहली बार मल्टी पोस्ट ईवीएम से होगा मतदान

कदाचार पर होगी कड़ी कार्रवाई, 5 साल तक प्रतिबंध

जिला प्रशासन और चयन पर्षद ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि परीक्षा में कदाचार करते पकड़े जाने पर अभ्यर्थी को तुरंत निष्कासित कर दिया जाएगा। साथ ही आगामी 5 वर्षों तक किसी भी परीक्षा में शामिल होने पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। परीक्षा से संबंधित अफवाह फैलाने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

केंद्रों पर हाई-टेक निगरानी

डीएम के अनुसार सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है। एक केंद्रीय नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) से सभी केंद्रों की लाइव मॉनिटरिंग होगी। केंद्राधीक्षकों, दंडाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। एसडीओ, एसडीपीओ और थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने के निर्देश हैं। मोबाइल टीम और पेट्रोलिंग दल भी तैनात रहेंगे।

अधिकारियों की जिम्मेदारी तय, अभ्यर्थियों से अपील

प्रशासन ने सभी अधिकारियों को समय से ड्यूटी पर उपस्थित रहने और पूरी निष्ठा के साथ परीक्षा प्रबंधन करने का निर्देश दिया है। अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे समय पर केंद्र पहुंचे, केवल अनुमत सामग्री साथ रखें, किसी अफवाह के झांसे में न आएं और शुचिता बनाए रखें। प्रशासन को उम्मीद है कि सभी के सहयोग से यह भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न होगी।

https://samacharpost.live/2025/12/bihar-panchayat-election-2026-multi-post-evm-reservation-delimitation-updates/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment