मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बिहार पंचायत चुनाव में परिसीमन की मांग तेज, आंदोलन की चेतावनी

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार :बिहार में पंचायत चुनाव-2026 की तैयारियों के बीच परिसीमन को लेकर विवाद तेज हो गया है। मुखिया महासंघ ने चुनाव आयोग से पंचायतों के परिसीमन और आरक्षण व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है। मुखिया महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष मिथिलेश कुमार राय और पंच-सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष अमोद कुमार निराला ने प्रेस वार्ता में चेतावनी दी कि यदि समय रहते न्यायसंगत परिसीमन और आरक्षण लागू नहीं किया गया तो राज्यव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :बिहार में पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, 27 अप्रैल तक निर्वाचन क्षेत्रों का प्रारूप तैयार होगा

दो महीने का अल्टीमेटम

नेताओं ने चुनाव आयोग को दो महीने का अल्टीमेटम दिया है। उनका कहना है कि वर्तमान परिसीमन त्रुटिपूर्ण, असंवैधानिक और जनसंख्या मानकों के विपरीत है। उन्होंने 2022–23 की जाति आधारित जनगणना के आधार पर आरक्षण लागू करने की भी मांग की है। निर्वाचन आयोग के अनुसार पंचायत चुनाव में छह पदों के लिए मतदान होगा जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया, सरपंच, पंचायत सदस्य और पंच।

आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया

उम्मीदवार 27 अप्रैल से 11 मई तक आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद 14 मई तक आपत्तियों का निपटारा किया जाएगा। अंतिम प्रपत्र-1 का प्रकाशन 25 मई और जिला गजट में प्रकाशन 29 मई को किया जाएगा।

https://samacharpost.live/2026/04/bihar-panchayat-election-2026-draft-preparation/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment