मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बिहार में NEET री-एग्जाम में सॉल्वर गैंग का बड़ा खुलासा, 24 गिरफ्तार; मेडिकल छात्र और बायोमेट्रिक कर्मचारी शामिल

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, पटना : बिहार में NEET री-एग्जाम के दौरान एक बार फिर सॉल्वर गैंग की सक्रियता सामने आई है। लखीसराय में पुलिस ने बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए अब तक 24 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरोह असली अभ्यर्थियों की जगह प्रॉक्सी परीक्षार्थियों को बैठाकर परीक्षा दिलाने की साजिश रच रहा था। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में पांच मेडिकल छात्र और परीक्षा प्रक्रिया से जुड़ी बायोमेट्रिक कंपनी के 14 कर्मचारी शामिल हैं। जांच में सामने आया है कि इन लोगों ने बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया में हेरफेर कर फर्जी अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिलाने की योजना बनाई थी। हालांकि समय रहते पुलिस और प्रशासन की सतर्कता से इस साजिश का खुलासा हो गया और बड़े फर्जीवाड़े को अंजाम देने से पहले ही गिरोह के सदस्यों को पकड़ लिया गया।

2024 नीट पेपर लीक मामले से जुड़ा है मुख्य आरोपी

पुलिस ने गया स्थित अन्नपूर्णा नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (ANMMCH) के छात्र अर्पित राज को इस नेटवर्क का मुख्य सरगना बताया है। जांच एजेंसियों के अनुसार अर्पित राज का नाम पहले भी चर्चा में रहा है। वर्ष 2024 के चर्चित NEET पेपर लीक मामले में उससे केंद्रीय जांच एजेंसी द्वारा पूछताछ की जा चुकी है।

यह भी पढ़ें: ऑपरेशन NARCOS के तहत बड़ी कार्रवाई: धनबाद स्टेशन से 18.28 किलो गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

फर्जी कर्मचारी बनकर परीक्षा केंद्र में घुसा छात्र

पुलिस के मुताबिक पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब पीएमसीएच का थर्ड ईयर एमबीबीएस छात्र मयंक कश्यप बायोमेट्रिक कंपनी का कर्मचारी बनकर हसनपुर हाई स्कूल परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था। संदेह होने पर उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर पुलिस ने आगे कार्रवाई करते हुए कई स्थानों पर छापेमारी की। मयंक कश्यप की निशानदेही पर KRK हायर सेकेंडरी स्कूल और केंद्रीय विद्यालय, लखीसराय में छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान सात परीक्षार्थियों समेत कई अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया। जांच में देश के विभिन्न मेडिकल और नर्सिंग संस्थानों से जुड़े छात्रों के नाम भी सामने आए हैं।

दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देते पकड़ी गई छात्रा

पुलिस ने बताया कि BHU नर्सिंग की छात्रा पूनम कुमारी को दूसरे अभ्यर्थी के नाम पर परीक्षा देते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा AIIMS रायबरेली के छात्र सौरभ झा, दिल्ली के शाहदरा स्थित मेडिकल कॉलेज के इंटर्न अमन अग्रवाल, NMCH नर्सिंग के छात्र संजीत कुमार और उसके भाई को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि यह एक संगठित परीक्षा धोखाधड़ी गिरोह का मामला प्रतीत होता है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। मामले की जांच जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

https://samacharpost.live/2026/06/dhanbad-rpf-seizes-18-kg-ganja-operation-narcos-sealdah-jammutawi-express/

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment