मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे PM मोदी-अमित शाह, गांधी मैदान में भारी भीड़ की तैयारी

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, बिहार : बिहार चुनाव में NDA की बड़ी जीत के बाद अब सरकार गठन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। 20 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा, जहां नीतीश कुमार रिकॉर्ड 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, BJP के राष्ट्रीय पदाधिकारी, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री, और अनेक गणमान्य हस्तियों की उपस्थिति की संभावना है। बिहार BJP अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताया कि गांधी मैदान में 2 से 3 लाख लोगों की भीड़ जुटने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि इससे पहले बुधवार को BJP विधायक दल और फिर NDA विधायक दल की बैठक आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें: रांची में सुजीत सिन्हा का गुर्गा गिरफ्तार, पुलिस ने अवैध हथियार किया जब्त

जायसवाल ने कहा कि नई सरकार राज्य के विकास, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देगी। वहीं RJD नेता तेजस्वी यादव को विधायक दल का नेता चुने जाने पर उन्होंने कहा कि विपक्ष को लोकतांत्रिक मर्यादा में रहते हुए राज्य के विकास में रचनात्मक भूमिका निभानी चाहिए।

https://samacharpost.live/2025/11/ranchi-chutia-criminal-arrest-sujit-sinha-gang-weapon-recovery/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment