मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

‘नौतपा’ में तपेगा बिहार, IMD ने जारी किया हीटवेव अलर्ट; कई जिलों में 45°C तक पहुंच सकता है तापमान

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, बिहार: बिहार में लोगों को फिलहाल भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। लगातार बढ़ते तापमान के बीच 25 मई से नौतपा की शुरुआत होने जा रही है, जो 2 जून तक प्रभावी रहेगा। मौसम विभाग ने इस दौरान राज्य के कई जिलों में तेज गर्मी और लू चलने की आशंका जताई है। मान्यता के अनुसार, जब सूर्य ज्येष्ठ महीने में रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है, तब शुरू होने वाले नौ दिनों को ‘नौतपा’ कहा जाता है। इस दौरान सूर्य की तपिश सबसे अधिक महसूस होती है और गर्मी अपने चरम पर पहुंच जाती है।

45 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस बार नौतपा का असर काफी तीव्र हो सकता है। पटना, गया, बक्सर, भागलपुर समेत दक्षिण और मध्य बिहार के कई जिलों में तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस समय सूर्य की किरणें उत्तर और मध्य भारत पर सीधे पड़ती हैं, जिससे मैदानी इलाकों में एयर प्रेशर कम हो जाता है और लू की स्थिति बनती है।

यह भी पढ़ें: बिहार में तीसरा एनकाउंटर: 27 लाख लूटकांड के आरोपी गिरफ्तार, कैश और 5 iPhone बरामद

मौसम में बदलाव की भी संभावना

मौसम विशेषज्ञों ने यह भी संभावना जताई है कि बंगाल की खाड़ी में बन रहे मौसम तंत्र और मानसून की संभावित जल्दी दस्तक के कारण बिहार के कुछ हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवाएं और हल्की बारिश हो सकती है। स्थानीय भाषा में इस स्थिति को ‘नौतपा का गलना’ कहा जाता है।

कृषि और मानसून से जुड़ी मान्यता

कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक, नौतपा के दौरान पड़ने वाली तेज धूप खेतों और फसलों के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है। इससे मिट्टी में मौजूद कई हानिकारक कीट और बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं। मान्यता यह भी है कि नौतपा जितना अधिक तपता है, उतने बेहतर मानसून की संभावना रहती है, क्योंकि तेज गर्मी से समुद्रों में वाष्पीकरण बढ़ता है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच बिना जरूरी काम के घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। विशेषज्ञों ने पर्याप्त पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने को कहा है।

https://samacharpost.live/2026/05/bihar-police-encounter-gopalpur-27-lakh-loot-case/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment