Samachar Post डेस्क,बिहार :बिहार महिला प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष सरवत जहां ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया। उन्होंने टिकट बंटवारे में महिलाओं की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि संगठन में लगातार सक्रिय रहने के बावजूद उन्हें टिकट नहीं दिया गया, जिससे वे बेहद नाराज़ हैं।
यह भी पढ़ें :गिरिडीह: गोली-बम कांड में कार्रवाई न करने पर जमुआ थानेदार मणिकांत कुमार लाइन हाजिर

सरवत जहां ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेतृत्व महिला नेताओं की मेहनत को नज़रअंदाज़ कर रहा है और चुनावी रणनीति में महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिल रहा। उनके इस्तीफ़े के बाद बिहार कांग्रेस में हलचल तेज हो गई है। वहीं, पार्टी नेतृत्व स्थिति को संभालने और असंतोष दूर करने की कोशिश में जुटा है।






















