मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बिहार के मदरसों में शुरू होगी स्मार्ट क्लास, डिजिटल शिक्षा से जुड़ेंगे छात्र

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,बिहार :बिहार सरकार अब मदरसा शिक्षा को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। शिक्षा विभाग ने सरकारी अनुदान प्राप्त मदरसों में स्मार्ट क्लास शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। राज्य के 1942 मदरसों में चरणबद्ध तरीके से यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। फिलहाल 75 मदरसों में स्मार्ट क्लास योजना को स्वीकृति मिल चुकी है। सरकार का लक्ष्य है कि इसी वित्तीय वर्ष में योजना को तेजी से लागू किया जाए, ताकि मदरसों में पढ़ने वाले छात्र भी डिजिटल शिक्षा और आधुनिक तकनीक का लाभ उठा सकें।

यह भी पढ़ें :बोकारो में रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया ASI, केस कमजोर करने के बदले मांग रहा था घूस

छात्रों को मिलेगा आधुनिक शिक्षा का लाभ

शिक्षा विभाग के अनुसार, इस पहल का मुख्य उद्देश्य मदरसा छात्रों की साक्षरता, डिजिटल स्किल और आधुनिक विषयों की समझ को मजबूत करना है। योजना की शुरुआत प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर से की जाएगी। इसके तहत विज्ञान, गणित और कंप्यूटर शिक्षा के लिए आधुनिक तकनीकी संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही शिक्षकों को डिजिटल टूल्स के उपयोग की विशेष ट्रेनिंग भी दी जाएगी। विभाग का मानना है कि पारंपरिक शिक्षा के साथ आधुनिक तकनीक को जोड़ने से छात्रों को बेहतर अवसर मिलेंगे और वे प्रतिस्पर्धी माहौल के लिए तैयार हो सकेंगे। सरकार प्रशिक्षित शिक्षकों की कमी और पारंपरिक पाठ्यक्रम के संतुलन जैसी चुनौतियों को दूर करने पर भी काम कर रही है। शिक्षा विभाग का कहना है कि योजना को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी।

सरकारी स्कूलों में लगेगा समर कैंप

इधर, सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले पांचवीं और छठी कक्षा के छात्रों के लिए 1 जून से 30 जून तक विशेष समर कैंप आयोजित किए जाएंगे। ये कैंप गांव और टोला स्तर पर लगाए जाएंगे। कैंप में भाषा और गणित में कमजोर बच्चों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रत्येक कैंप में 10 से 15 बच्चों को शामिल किया जाएगा। इसके संचालन में स्वयंसेवकों, शिक्षा सेवकों और तालीमी मरकज कर्मियों की मदद ली जाएगी। शिक्षा विभाग के मुताबिक, इन कैंपों का उद्देश्य बच्चों की पढ़ने, समझने और गणितीय क्षमता को मजबूत बनाना है।

https://samacharpost.live/2026/05/bokaro-asi-ayub-ansari-caught-taking-bribe/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment