मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बिहार में LPG को लेकर पैनिक बुकिंग, प्रशासन अलर्ट; कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, पटना : मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर अब भारत के बाजारों में भी दिखने लगा है। इसी के बीच बिहार में एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर पैनिक बुकिंग की स्थिति बनती नजर आ रही है। अफवाह फैल रही है कि आने वाले दिनों में गैस सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल की कमी हो सकती है या कीमतें बढ़ सकती हैं। इसी वजह से कई जिलों में गैस एजेंसियों और पेट्रोल पंपों पर लोगों की लंबी कतारें लग रही हैं। हालात को देखते हुए स्पेशल ब्रांच के DIG ने अलर्ट लेटर जारी कर प्रशासन को सतर्क रहने का निर्देश दिया है।

कई जिलों में गैस एजेंसियों पर भीड़

गोपालगंज, आरा, दरभंगा, अररिया, बेतिया, पूर्णिया और सुपौल समेत कई जिलों में एलपीजी सिलेंडर के लिए भारी भीड़ देखी जा रही है। कॉमर्शियल गैस की कमी की खबर सामने आने के बाद घरेलू उपभोक्ताओं में भी पैनिक बुकिंग बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें:चापाकल का पानी पीते ही बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्कूल में मची अफरा-तफरी

प्रशासन को दिए गए निर्देश

स्पेशल ब्रांच के DIG ने सभी डिविजनल कमिश्नरों, रेंज के IG-DIG, जिलों के DM और SSP/SP को पत्र भेजकर कई निर्देश दिए हैं। गैस एजेंसियों और पेट्रोल पंपों के आसपास पुलिस गश्ती बढ़ाई जाए, जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त निगरानी रखी जाए, लोगों को अफवाहों से बचाने के लिए जागरूक किया जाए।

आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका

अलर्ट लेटर में कहा गया है कि मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध और अंतरराष्ट्रीय तनाव के कारण गैस और पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। इससे बाजार में अव्यवस्था और भीड़ की स्थिति बन सकती है।

बिहार में रोजाना इतनी सप्लाई

जानकारी के मुताबिक बिहार में रोजाना करीब 2.5 लाख गैस सिलेंडर की आपूर्ति होती है, जिनमें लगभग 12,500 कॉमर्शियल सिलेंडर शामिल होते हैं। ये सिलेंडर होटल, रेस्टोरेंट, स्कूल और हॉस्टल जैसी जगहों पर भेजे जाते हैं। हालांकि गैस एजेंसियों का कहना है कि पिछले तीन दिनों से नए सिलेंडर की सप्लाई नहीं पहुंची, जिसके कारण फिलहाल वही सिलेंडर उपलब्ध हैं जो पहले से स्टॉक में हैं।

कई जगह कॉमर्शियल बुकिंग बंद

स्थिति यह है कि कुछ जिलों में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की बुकिंग अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है। वहीं घरेलू उपभोक्ताओं को सिलेंडर के लिए घंटों लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ रहा है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि घबराहट में अतिरिक्त गैस बुकिंग न करें और अफवाहों पर ध्यान न दें।

https://samacharpost.live/2026/03/chanpatia-school-children-sick-handpump-water-west-champaran/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment