मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

गैस एजेंसियों पर नीतीश सरकार का सख्त एक्शन, 132 सिलेंडर जब्त; शिकायत के लिए हेल्पलाइन जारी

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, बिहार : बिहार में एलपीजी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और अवैध वसूली पर रोक लगाने के लिए सरकार ने सख्ती बढ़ा दी है। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण गैस की मांग बढ़ने के बीच नीतीश सरकार ने गैस एजेंसियों पर शिकंजा कसते हुए कई जगह औचक निरीक्षण कराया। गुरुवार को पुलिस-प्रशासन की संयुक्त टीम ने पटना और आसपास के इलाकों में कई गैस एजेंसियों की जांच की। इस दौरान कार्रवाई करते हुए 132 एलपीजी सिलेंडर जब्त किए गए, जबकि एक गैस एजेंसी को सील कर उसके संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

सरकार ने उपभोक्ताओं को राहत देते हुए साफ कहा है कि तय कीमत से ज्यादा पैसे वसूलने या होम डिलीवरी में लापरवाही करने वाली एजेंसियों के खिलाफ शिकायत की जा सकती है। इसके लिए उपभोक्ता दूरभाष नंबर 0612-2219810 जारी किया गया है, जिस पर सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

यह भी पढ़ें: हॉस्टल में पंखे से लटकता मिला LLB छात्रा का शव, कमरे से सुसाइड नोट बरामद

औचक निरीक्षण में एजेंसी सील

यह कार्रवाई पटना सदर की अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में फुलवारीशरीफ स्थित सुलभ इंडेन गैस वितरक के यहां की गई। जांच के दौरान एजेंसी संचालक कार्यालय में मौजूद नहीं मिला। इसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर एजेंसी को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया और संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने कहा कि उपभोक्ताओं के हितों से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गैस वितरण में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

डिलीवरी बॉय के खिलाफ भी केस

इधर दीघा निवासी एक उपभोक्ता की शिकायत पर गैस एजेंसी के डिलीवरी बॉय के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। उपभोक्ता ने बताया कि इंद्रपुरी स्थित उत्सव गैस सेवा एजेंसी से गैस सिलेंडर बुक कराया था, लेकिन सिलेंडर की डिलीवरी नहीं हुई। इसके बावजूद मोबाइल पर सिलेंडर डिलीवर होने का मैसेज भेज दिया गया। इस मामले में पाटलिपुत्र थाना में डिलीवरी बॉय मुकेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

जमाखोरी रोकने के लिए बनी 28 टीमें

प्रशासन ने एलपीजी सिलेंडर से जुड़ी शिकायतों के समाधान और जमाखोरी रोकने के लिए प्रखंड स्तर पर 28 धावा दलों का गठन किया है। इसके अलावा शाहपुर इलाके में भी छापेमारी कर दो दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने सख्ती बढ़ाते हुए पटना जिले के सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों और सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारियों की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द कर दी हैं।

https://samacharpost.live/2026/03/gopal-narayan-university-jamuhar-llb-student-suicide-hostel/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment