मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

विधान परिषद चुनाव से पहले एक्टिव हुए नीतीश कुमार, जदयू कार्यालय पहुंचकर उम्मीदवारों पर मंथन

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी बीच बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को जदयू कार्यालय पहुंचे, जहां पार्टी नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की गई। माना जा रहा है कि विधान परिषद की 10 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम चर्चा की जा रही है। जदयू कार्यालय पहुंचने से पहले नीतीश कुमार ने उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी से भी मुलाकात की। राजनीतिक गलियारों में इसे आगामी चुनावी रणनीति और उम्मीदवार चयन से जोड़कर देखा जा रहा है।

18 जून को होगी वोटिंग

बिहार विधान परिषद की 9 सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव और एक सीट पर उपचुनाव होना है। चुनाव आयोग पहले ही इसका कार्यक्रम जारी कर चुका है। आयोग के अनुसार, 18 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान कराया जाएगा। इसके बाद उसी दिन मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। चुनाव आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक, उम्मीदवार 8 जून तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 9 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 11 जून तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे। पूरी चुनाव प्रक्रिया 20 जून तक पूरी कर ली जाएगी।

यह भी पढ़ें: बच्चे के गले से छीना था सोने का लॉकेट, RPF ने 48 घंटे में आरोपी को दबोचा

इन सदस्यों का खत्म हो रहा कार्यकाल

जिन 9 सीटों पर चुनाव होना है, उन पर मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 28 जून को समाप्त हो रहा है। इनमें डॉ. कुमुद वर्मा, प्रो. गुलाम गौस, मो. फारूक, भीष्म साहनी, श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, संजय मयूख, समीर कुमार सिंह, सम्राट चौधरी और सुनील कुमार सिंह शामिल हैं। इसके अलावा एक सीट पर उपचुनाव भी कराया जाएगा। यह सीट नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद खाली हुई थी। इस सीट पर चुने जाने वाले सदस्य का कार्यकाल 6 मार्च 2030 तक रहेगा। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि जदयू की ओर से उम्मीदवारों के चयन में नीतीश कुमार की भूमिका सबसे अहम रहने वाली है। ऐसे में उनके जदयू कार्यालय पहुंचने को पार्टी की चुनावी तैयारी और रणनीतिक बैठकों से जोड़कर देखा जा रहा है।

https://samacharpost.live/2026/05/rpf-arrested-gold-locket-snatcher-at-ranchi-railway-station/

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment