मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

लालू-राबड़ी की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव, Z+ सुरक्षा हटाई गई

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, पटना: बिहार सरकार ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद  यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया है। गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार दोनों नेताओं को दी जा रही Z+ श्रेणी की सुरक्षा समाप्त कर दी गई है। अब उन्हें बिहार पुलिस की ओर से विशेष सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। गृह विभाग के संयुक्त सचिव नवीन चंद्र द्वारा बिहार पुलिस मुख्यालय को भेजे गए पत्र में नई सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी गई है। यह फैसला राज्य सरकार की समीक्षा बैठक के बाद लिया गया बताया जा रहा है। नई व्यवस्था के तहत लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा में, बीसैप के हाउस गार्ड, पटना जिला बल के बॉडीगार्ड, HQRT की पायलट टीम बुलेटप्रूफ वाहन, एस्कॉर्ट और पायलट वाहन तैनात रहेंगे। राबड़ी देवी की सुरक्षा में हाउस गार्ड, महिला बॉडीगार्ड, वर्दीधारी सुरक्षाकर्मी, HQRT पायलट, बुलेटप्रूफ वाहन, एस्कॉर्ट टीम शामिल रहेंगे।

तेज प्रताप यादव की Y श्रेणी सुरक्षा भी हटी

पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव की Y श्रेणी सुरक्षा भी वापस ले ली गई है। रिपोर्ट के अनुसार अब उनकी सुरक्षा के लिए केवल एक सुरक्षाकर्मी तैनात रहेगा। वहीं बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सुरक्षा व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उन्हें पहले की तरह Y+ श्रेणी की सुरक्षा मिलती रहेगी। इसके अलावा उनकी पत्नी राजश्री और बहन मीसा यादव की सुरक्षा व्यवस्था भी पूर्ववत रखी गई है।

यह भी पढ़ें: खान सर कोचिंग विवाद में नया मोड़, वायरल वीडियो के बाद दो सहयोगी हिरासत में

राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज

लालू परिवार की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव ऐसे समय हुआ है जब हाल के दिनों में सरकारी आवास और सुरक्षा प्रोटोकॉल को लेकर भी चर्चाएं चल रही हैं। हालांकि सरकार की ओर से इसे सुरक्षा समीक्षा प्रक्रिया का हिस्सा बताया जा रहा है। राजनीतिक हलकों में इस फैसले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

https://samacharpost.live/2026/06/khan-sir-coaching-controversy-new-video-two-associates-detained-patna/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment