मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बिहार के खिलाड़ियों को नए साल का तोहफा, सक्षम-उड़ान योजना का पोर्टल जल्द होगा लॉन्च

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार :नए साल की शुरुआत के साथ ही बिहार सरकार राज्य के खिलाड़ियों को बड़ा तोहफा देने जा रही है। सरकार की महत्वाकांक्षी सक्षम–उड़ान योजना का ऑनलाइन पोर्टल जल्द खोला जाएगा, जिसके जरिए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार, योजना के लिए 1 जनवरी से 15 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करते समय खिलाड़ियों को अपने खेल, उपलब्धियां, मेडल, रैंक और अब तक खेले गए राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट का पूरा विवरण देना होगा।

यह भी पढ़ें :नितिन नबीन आज पहुंचेंगे पटना, एयरपोर्ट से मिलर हाई स्कूल तक होगा भव्य रोड शो

आवेदन की जांच के बाद जारी होगी पात्र खिलाड़ियों की सूची

आवेदन की अंतिम तिथि के बाद खेल विभाग द्वारा सभी आवेदनों की जांच की जाएगी। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्र खिलाड़ियों की सूची सार्वजनिक की जाएगी, जिसके आधार पर स्कॉलरशिप राशि स्वीकृत की जाएगी।

किन खिलाड़ियों को मिलेगा योजना का लाभ

सक्षम–उड़ान योजना का लाभ उन्हीं खिलाड़ियों को मिलेगा, जिन्होंने ओलंपिक, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स से जुड़े खेलों में राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया हो। राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में मेडल जीतने वाले या निर्धारित रैंक हासिल करने वाले खिलाड़ी ही योजना के लिए पात्र होंगे। सरकार का कहना है कि इस आर्थिक सहायता से खिलाड़ी बिना आर्थिक दबाव के अपने प्रशिक्षण, तैयारी और प्रतियोगिताओं पर पूरा ध्यान दे सकेंगे। योजना को राज्य में खेल प्रतिभाओं को निखारने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

https://samacharpost.live/2025/12/bjp-nitin-nabin-first-patna-visit-roadshow-welcome/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment