Samachar Post डेस्क,बिहार :बिहार सरकार ने नए साल से पहले प्रदेश के पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों को बड़ा उपहार दिया है। मंगलवार को गृह विभाग ने कुल 43 आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन देने की अधिसूचना जारी की है। इस लिस्ट में एडीजी मुख्यालय कुंदन कृष्णन का नाम सबसे प्रमुख है, जिन्हें डीजी के पद पर पदोन्नत किया गया है। प्रमोशन प्रक्रिया में विभाग ने अलग-अलग स्तरों पर संतुलन रखते हुए 8 डीआईजी को आईजी (IG) के पद पर पदोन्नत किया है, जिनमें से 5 अधिकारी वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात हैं। इसके अलावा 12 अन्य आईपीएस अधिकारियों को सीनियर कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण प्रमोशन दिया गया है।
यह भी पढ़ें :सिविल सर्जन के घर भी चोरी: नल-वायरिंग तक उखाड़ ले गए चोर, लाखों का नुकसान

22 अधिकारियों को डीआईजी के पद पर प्रमोट किया गया
सबसे बड़ा बदलाव एसपी रैंक के 22 अधिकारियों को डीआईजी (DIG) के पद पर प्रमोट किए जाने में देखा गया है। इस सूची में आकाश कुमार, आनंद कुमार, कुमार आशीष, रवि रंजन कुमार समेत कई चर्चित नाम शामिल हैं। गृह विभाग के अनुसार यह प्रमोशन विभागीय प्रोन्नति समिति की अनुशंसा पर किया गया है और आदेश 1 जनवरी 2026 या पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी माने जाएंगे। लंबे समय से अटके इस प्रोन्नशन के बाद अधिकारियों में उत्साह और खुशी का माहौल देखा जा रहा है। इन 22 नए डीआईजी में अनुभवी अधिकारियों जैसे मनोज तिवारी, अजय कुमार पांडे, सुशांत कुमार सरोज, डॉ. इनायमुत हक मेंगनू और आमिर जावेद शामिल हैं। वर्तमान में ये अधिकारी आर्थिक अपराध इकाई (EOU), प्रशिक्षण संस्थानों और जिलों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा रहे हैं और अब उच्च स्तर पर अपनी सेवाएं देंगे।





















