मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बिहार के राज्यपाल ने घटाया कारकेड, अब सिर्फ 3 गाड़ियों के साथ चलेगा काफिला

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, बिहार : पटना बढ़ती ईंधन कीमतों और ऊर्जा बचत को लेकर चल रही अपीलों के बीच बिहार के राज्यपाल सैय्यद अता हसनैन ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने अपने कारकेड में शामिल वाहनों की संख्या घटाने का निर्देश दिया है। अब राज्यपाल का काफिला 12 गाड़ियों की जगह केवल 3 गाड़ियों के साथ चलेगा। इस फैसले को ईंधन बचत और सादगीपूर्ण प्रशासनिक व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

पीएम मोदी की अपील के बाद लिया गया फैसला

हाल ही में नरेंद्र मोदी ने मिडिल ईस्ट तनाव और बढ़ती वैश्विक चुनौतियों के बीच देशवासियों से ऊर्जा बचत और आत्मनिर्भरता को लेकर कई अपीलें की थीं। प्रधानमंत्री ने लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने, वर्क फ्रॉम होम को प्राथमिकता देने, स्वदेशी उत्पाद अपनाने और अनावश्यक विदेशी यात्राओं से बचने की बात कही थी।

यह भी पढ़ें: बिहार में पेट्रोल-डीजल फिर महंगा, 3 रुपये प्रति लीटर बढ़े दाम; आम जनता की बढ़ी चिंता

सरकारी वाहनों के उपयोग पर भी निर्देश

राज्यपाल ने सचिवालय में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को भी आवश्यक होने पर ही सरकारी वाहनों का उपयोग करने का निर्देश दिया है। इसी क्रम में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने भी अपने काफिले में वाहनों की संख्या घटाकर 3 कर दी है।

ऊर्जा बचत को लेकर बढ़ रही पहल

बढ़ती ईंधन कीमतों के बीच देशभर में कई प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि ऊर्जा बचत और पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रतीकात्मक पहल करते नजर आ रहे हैं। राज्यपाल के इस कदम को भी आम लोगों के बीच सकारात्मक संदेश देने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

https://samacharpost.live/2026/05/bihar-petrol-diesel-price-hike-gopalganj-fuel-rate/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment