मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बिहार के सभी विश्वविद्यालयों में बनेगा स्टार्टअप सेल, छात्रों को मिलेगा ट्रेनिंग और शुरुआती फंडिंग

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, पटना: बिहार सरकार युवाओं को जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनाने के मिशन पर तेजी से काम कर रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर शिक्षा विभाग और उद्योग विभाग मिलकर राज्य के हर विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज और पॉलिटेक्निक संस्थान में स्टार्टअप सेल स्थापित करने जा रहे हैं। इन स्टार्टअप सेल्स में छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ उद्यमिता प्रशिक्षण, मेंटरशिप, इनक्यूबेशन सपोर्ट और शुरुआती पूंजी जैसी सुविधाएं मिलेंगी। मकसद है कि युवा अपने आइडियाज को वास्तविक बिज़नेस में बदलें और खुद के साथ दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा करें।

यह भी पढ़ें: सीएम नीतीश कुमार ने की मेगा रिव्यू मीटिंग, 50 हजार करोड़ की परियोजनाओं पर तेज रफ्तार से काम का निर्देश

क्या मिलेगा स्टूडेंट्स को?

ऑफिस स्पेस, तकनीकी सहायता, अनुभवी मेंटर्स, निवेशकों से कनेक्ट होने का अवसर मैनेजमेंट, मार्केटिंग और फाइनेंस की ट्रेनिंग स्टार्टअप इंडिया सीड फंड स्कीम के तहत 20 लाख तक का अनुदान, उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने बताया कि यह पूरा स्टार्टअप इकोसिस्टम चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। सरकार चाहती है कि बिहार के युवा नौकरी की दौड़ से आगे बढ़कर खुद उद्यमी बनें।

इनक्यूबेशन सेंटर और नॉलेज हब भी तैयार होंगे

शिक्षा विभाग के अनुसार, संस्थानों में इनक्यूबेशन सेंटर और नॉलेज हब स्थापित किए जाएंगे, जहां छात्र अपने बिज़नेस आइडियाज पर विशेषज्ञों की मदद से काम कर सकेंगे। बिहार स्टार्टअप पॉलिसी 2022 को अब कॉलेज–विश्वविद्यालय स्तर तक विस्तार दिया जा रहा है। सरकार का मानना है कि जब कैंपस में स्टार्टअप कल्चर मजबूत होगा, तो राज्य में पलायन कम होगा और उद्योग-धंधों का नया दौर शुरू होगा।

https://samacharpost.live/2025/12/nitish-kumar-pragati-yatra-vikas-yojana-review-meeting/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment