मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बिहार के सरकारी स्कूलों में अब गूंजेगा वंदे मातरम्, सप्ताह में कम से कम एक दिन अनिवार्य

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,बिहार :बिहार सरकार ने राज्य के सरकारी स्कूलों में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ को अनिवार्य करने का फैसला किया है। अब दिन की शुरुआत स्कूलों में राष्ट्रगीत से होगी और सप्ताह में कम से कम एक दिन इसे गाना अनिवार्य होगा।यह निर्देश केंद्र सरकार द्वारा 28 जनवरी 2026 को सभी स्कूलों को जारी किए गए आदेश के अनुरूप लागू किया गया है। राज्य सरकार ने इस नियम के पालन को सुनिश्चित करने के लिए सभी विभागों और अधिकारियों को आदेश भेजा है।

यह भी पढ़ें :सरकारी अस्पतालों में बर्न वार्ड पर फैसला सुरक्षित: झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी

राष्ट्रीय पर्व और सरकारी कार्यक्रमों में भी अनिवार्य

निर्देश में कहा गया है कि राष्ट्रीय पर्व, सरकारी कार्यक्रम और अन्य विशेष अवसरों पर भी ‘वंदे मातरम्’ का गायन अनिवार्य होगा। मंत्रीमंडल सचिवालय विभाग ने सभी अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और आला अधिकारियों को यह निर्देश भेजा है कि स्कूलों में राष्ट्रगीत के समय सभी उपस्थित लोग सम्मान में खड़े हों। किसी भी प्रकार की लापरवाही या असम्मान को गंभीरता से लिया जाएगा। शिक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि यह कदम बच्चों में देशभक्ति की भावना बढ़ाने और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने में मदद करेगा।

https://samacharpost.live/2026/03/jharkhand-high-court-burn-unit-hearing-government-hospitals/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment