मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बिहार में 10 लाख गरीब परिवारों को मिलेगी फ्री सौर ऊर्जा बिजली, सरकार ने शुरू की तैयारी

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार :बिहार सरकार राज्य के 10 लाख बीपीएल परिवारों को सौर ऊर्जा आधारित मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने की तैयारी में जुट गई है। इसके तहत गरीब परिवारों के घरों पर सोलर प्लांट लगाए जाएंगे, जिससे उन्हें स्वच्छ और किफायती बिजली मिल सकेगी। सरकार की ओर से कुटीर ज्योति योजना के तहत इस योजना को लागू करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि पात्र उपभोक्ताओं के घरों में जल्द से जल्द सोलर संयंत्र लगाए जाएं।

यह भी पढ़ें :पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले अबुआ अधिकार मंच के वेदांत कुमार, पर्यावरण अभियान पर हुई चर्चा

हर महीने मिलेगी 125 यूनिट मुफ्त बिजली

सोमवार को लोक सेवक आवास में ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को तेजी से लागू करने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अधिक से अधिक लोगों को सोलर पैनल लगाने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना के तहत घरेलू उपभोक्ताओं को हर महीने 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जा रही है। अब सरकार सौर ऊर्जा को बढ़ावा देकर पारंपरिक बिजली पर निर्भरता कम करना चाहती है।

ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेगा सौर ऊर्जा का इस्तेमाल

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जहां सोलर पैनल लगाए जा चुके हैं, वहां उनकी नियमित निगरानी और रखरखाव सुनिश्चित किया जाए। साथ ही ग्रामीण इलाकों में जीविका दीदियों को भी सोलर संयंत्र लगाने के लिए प्रोत्साहित करने को कहा गया है। सरकार का लक्ष्य है कि गांवों में सौर ऊर्जा के फायदे और इसकी कार्यप्रणाली को लेकर व्यापक जागरूकता फैलाई जाए, ताकि लोग इस योजना का अधिक लाभ उठा सकें। समीक्षा बैठक में ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, ऊर्जा विभाग के सचिव अजय यादव समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

https://samacharpost.live/2026/05/vedant-kumar-meets-former-cm-nitish-kumar-in-patna/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment