मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बिहार में कोहरे का असर: 48 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित, कई पूरी तरह रद्द, यात्रा से पहले चेक करें शेड्यूल

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार :बिहार में घने कोहरे का असर रेलवे संचालन पर साफ दिखने लगा है। पूर्व मध्य रेलवे ने कोहरे के मौसम में सुरक्षित संचालन के मद्देनज़र 48 ट्रेनों के परिचालन में बड़ा बदलाव किया है। ये संशोधन 1 दिसंबर 2025 से 3 मार्च 2026 तक लागू रहेंगे। इनमें 24 ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी, जबकि बाकी 24 ट्रेनों के फेरे सीमित कर दिए गए हैं। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन का अपडेटेड शेड्यूल जरूर जांचने की अपील की है। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र के अनुसार, कोहरे में ट्रेनों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए यह एहतियाती कदम उठाया गया है।

यह भी पढ़ें :नीतीश कुमार आज देंगे इस्तीफा, NDA बैठक के बाद नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे

मुख्य प्रभावित ट्रेनें

  • 12177 हावड़ा–मथुरा चंबल एक्सप्रेस 5 दिसंबर से 27 फरवरी तक आगरा कैंट और मथुरा जंक्शन तक परिचालन बंद रहेगी।
  • 12178 मथुरा–हावड़ा चंबल एक्सप्रेस 1 दिसंबर से 3 मार्च तक सीमित दिनों में चलेगी।
  • 11123 ग्वालियर–बरौनी एक्सप्रेस 1 दिसंबर से 26 फरवरी तक सोमवार और गुरुवार को रद्द रहेगी।
  • 11124 बरौनी–ग्वालियर एक्सप्रेस 2 दिसंबर से 27 फरवरी तक मंगलवार और शुक्रवार को रद्द रहेगी।

    अन्य प्रभावित प्रमुख ट्रेनें

    12988 अजमेर–सियालदह एक्सप्रेस, 12987 सियालदह–अजमेर एक्सप्रेस, 12505 कामाख्या–आनंद विहार नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस, 15483 अलीपुरद्वार–दिल्ली सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस, इत्यादि प्रभावित रहेगी।। 12523 न्यू जलपाईगुड़ी–नई दिल्ली एक्सप्रेस 2 दिसंबर से 24 फरवरी तक मंगलवार को रद्द। 12524 नई दिल्ली–न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस 3 दिसंबर से 25 फरवरी तक बुधवार को रद्द।15909 डिब्रूगढ़–लालगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस 6 दिसंबर से 28 फरवरी तक शनिवार को रद्द। 15910 लालगढ़–डिब्रूगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस 9 दिसंबर से 3 मार्च तक मंगलवार को रद्द। 14112 प्रयागराज–मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 14111 मुजफ्फरपुर–प्रयागराज एक्सप्रेस 1 दिसंबर से 25 फरवरी तक रद्द। इसके अलावा 22198 झांसी–कोलकाता एक्सप्रेस, 12327 हावड़ा–देहरादून उपासना एक्सप्रेस, 14523 बरौनी–अंबाला हरिहर एक्सप्रेस, 15620 कामाख्या–गया एक्सप्रेस, 22857 संतरागाछी–आनंद विहार एक्सप्रेस भी अलग-अलग तिथियों पर प्रभावित रहेंगी।

    रेलवे की अपील: यात्रा से पहले जरूर देखें अपडेट

    रेलवे ने यात्रियों से आग्रह किया है कि कोहरे के मौसम में यात्रा करने से पहले ट्रेन का ताज़ा शेड्यूल, रद्द/आंशिक रद्द लिस्ट, रूट परिवर्तन, लाइव स्टेटस IRCTC ऐप, रेलवे स्टेशन और आधिकारिक पोर्टलों पर अवश्य चेक करें, ताकि यात्रा में असुविधा न हो।

    https://samacharpost.live/2025/11/nitish-kumar-resignation-nda-to-form-new-government/
    Samachar Post App :
    देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

    Meenu

    Reporter  |  Samachar Post

    Join WhatsApp

    Join Now

    Join Telegram

    Join Now

    Leave a Comment