मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: पहले चरण की वोटिंग शुरू, 121 सीटों पर 1314 प्रत्याशी मैदान में

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, बिहार :बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान आज से शुरू हो गया है। इस चरण में राज्य की 121 सीटों पर 1314 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इस चुनावी रण में तेज प्रताप यादव, तेजस्वी यादव, अनंत सिंह, सम्राट चौधरी और मैथिली ठाकुर समेत कई दिग्गज नेताओं की सियासी प्रतिष्ठा दांव पर है।

यह भी पढ़ें :दरभंगा बाल सुधार गृह से 12 बच्चे फरार, गार्ड पर हमला कर दीवार फांदकर भागे- 5 पकड़े गए, 7 की तलाश जारी

कुल 45,341 मतदान केंद्र बनाए गए हैं

चुनाव आयोग ने पहले चरण के तहत कुल 45,341 मतदान केंद्र बनाए हैं, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगा। इस चरण में 3.75 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए हर बूथ पर केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है, साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त फोर्स की निगरानी भी की जा रही है। लोकतंत्र के इस महापर्व में आज जनता तय करेगी कि अगले 5 साल बिहार का नेतृत्व कौन करेगा।

https://samacharpost.live/2025/11/darbhanga-juvenile-home-escape-12-boys-flee-police-operation/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment