मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जदयू MLC नीरज कुमार ने तेजस्वी पर साधा निशाना, कहा- “अज्ञानता की पराकाष्ठा हैं तेजस्वी”

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज है। इसी कड़ी में जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में MLC नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव और लालू यादव पर तीखे हमले किए। नीरज कुमार के मुख्य बयान, तेजस्वी यादव को “अज्ञानता की पराकाष्ठा” बताया। कहा कि तेजस्वी 420 के आरोपी हैं, जबकि नीतीश कुमार को महिला सशक्तिकरण का रोल मॉडल माना जाता है। सवाल उठाया कि तेजस्वी ने कैसे कहा कि महिलाओं को दी गई 10,000 रुपए की राशि वापस ली जाए, जबकि 1 सितंबर के सर्कुलर में स्पष्ट रूप से लिखा है कि राशि किसी भी हाल में वापस नहीं ली जाएगी।

यह भी पढ़ें: छठ पूजा: हरियाणा से बिहार के लिए विशेष AC बस सेवा शुरू

महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक उपाधि पर टिप्पणी

नीरज कुमार ने कहा, महिला सशक्तिकरण बर्दाश्त नहीं हो रहा है। तेजस्वी यादव को अज्ञानी और भ्रम फैलाने वाला बताया। आरोप लगाया कि तेजस्वी और उनका राजनीतिक परिवार जननायक कर्पूरी ठाकुर की उपाधि चोरी करने वाली परंपरा के हैं। राघोपुर में स्वयं सहायता समूहों की संख्या के बारे में तेजस्वी के पास कोई जानकारी नहीं होने का आरोप भी लगाया।

https://samacharpost.live/2025/10/bihar-haryana-chhath-ac-bus-service/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment