मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बिहार चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर पीएम मोदी का बड़ा बयान “बिहार ने गर्दा उड़ा दिया”

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार :बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों ने एनडीए को रिकॉर्ड बढ़त दिलाई है। दो चरणों में हुए मतदान के बाद गठबंधन ने 243 में से 202 सीटों पर जीत दर्ज की है, जो 2020 के मुकाबले और भी बड़ी सफलता मानी जा रही है। बीजेपी ने 89, जदयू ने 85, लोजपा (रा) ने 19, हम पार्टी ने 5 और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने 4 सीटें जीतीं। वहीं महागठबंधन सिर्फ 35 सीटों पर सिमट गया जिसमें राजद 25, कांग्रेस 6, भाकपा माले 2, माकपा 1 और इंक्लूसिव पार्टी 1 सीट पर जीती। एआईएमआईएम को 5 और बसपा को 1 सीट मिली है।

यह भी पढ़ें :झारखंड का 25वां स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा जयंती: राज्यभर में उत्सव, विकास योजनाओं की सौगात

पीएम मोदी बोले- कट्टा सरकार अब कभी नहीं लौटेगी

ऐतिहासिक जीत के बाद बीजेपी मुख्यालय में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया। जो छठ पूजा को ड्रामा कह सकते हैं, वो बिहार की इज्जत क्या करेंगे। कट्टा सरकार अब वापस नहीं आएगी। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे। परिसर में ‘छठी मइया’ के जयकारे गूंजते रहे। जेपी नड्डा ने कहा कि जनता ने जंगलराज के खिलाफ विकास को चुना है।

सोशल मीडिया पर पीएम मोदी की प्रतिक्रिया

नतीजे आने के बाद पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा सुशासन की जीत हुई है। विकास की जीत हुई है। जन-कल्याण और सामाजिक न्याय की जीत हुई है। बिहार ने एनडीए को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व जनादेश दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि यह जनादेश एनडीए को नई ऊर्जा और बिहार के विकास के लिए नये संकल्प से काम करने की शक्ति देता है।

नीतीश-चिराग-मांझी-कुशवाहा को दी बधाई

प्रधानमंत्री ने आगे लिखा एनडीए ने राज्य का चौतरफा विकास किया है। जनता ने हमारे ट्रैक रिकॉर्ड और विजन को देखकर हमें भारी बहुमत दिया है। मैं नीतीश कुमार, चिराग पासवान, जीतनराम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा को इस शानदार जीत पर बधाई देता हूं। उन्होंने कार्यकर्ताओं की मेहनत की भी सराहना की और कहा कि एनडीए ने जनता तक विकास का एजेंडा मजबूती से पहुंचाया और विपक्ष के हर आरोप का जवाब दिया।

युवाओं और महिलाओं के लिए नए अवसरों का वादा

पीएम मोदी ने कहा कि आने वाले समय में बिहार के विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर और सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत किया जाएगा, हम यह सुनिश्चित करेंगे कि बिहार की युवा शक्ति और नारी शक्ति को नए अवसर मिलें और उनके लिए उज्ज्वल भविष्य तैयार हो।

https://samacharpost.live/2025/11/jharkhand-25th-foundation-day-celebration-birsa-munda-birthday/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment