मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बिहार चुनाव: एनडीए को मिली बड़ी बढ़त, पीएम मोदी आज शाम करेंगे कार्यकर्ताओं को संबोधित

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, बिहार : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के शुरुआती रुझानों में एनडीए आरामदायक स्थिति में दिख रहा है और बड़ी जीत की ओर बढ़ता नजर आ रहा है। रुझानों के बाद पटना से लेकर दिल्ली तक बीजेपी और एनडीए खेमे में जश्न का माहौल बन गया है। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानমন্ত্রী नरेंद्र मोदी आज शाम 6 बजे दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पहुंचेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। उम्मीद है कि अपने भाषण में वे विपक्ष, खासकर कांग्रेस और आरजेडी पर तीखे प्रहार कर सकते हैं। राहुल गांधी पर लगे वोट चोरी के आरोपों का भी जिक्र होने की संभावना जताई जा रही है।

दिल्ली बीजेपी कार्यालय में तैयारियां पूरी

दिल्ली में पार्टी कार्यालय को खास तौर पर सजाया गया है और कार्यकर्ताओं के लिए लिट्टी-चोखा का विशेष भोज आयोजित किया गया है। पूरे परिसर में उत्साह और जोश का माहौल है।

यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव 2025: तारापुर सीट पर डिप्टी CM सम्राट चौधरी की बढ़त पक्की, औपचारिक घोषणा का इंतज़ार

एनडीए की मजबूत बढ़त

चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, एनडीए 200 सीटों का आंकड़ा पार कर सकता है। जेडीयू ने शानदार वापसी की है, जबकि चिराग पासवान की LJP (RV) और जीतन राम मांझी की पार्टी का प्रदर्शन भी मजबूत बना हुआ है। रुझानों से साफ है कि बिहार की सत्ता में एनडीए की वापसी लगभग तय मानी जा रही है, और इसी बीच पीएम मोदी का संबोधन कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह बढ़ाने वाला साबित हो सकता है।

https://samacharpost.live/2025/11/bihar-election-2025-betia-tarapur-results-bjp-nda-lead-tejashwi-yadav-behind/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment