मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बिहार चुनाव 2025: NDA आगे, सहयोगी दलों ने दिखाई दमदारी – चिराग, मांझी और कुशवाहा का खाता खुला

--Advertisment--

  • मतगणना शुरू, शुरुआती रुझानों में NDA को बढ़त

Samachar Post डेस्क, बिहार : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हुई। पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद 8:30 बजे से ईवीएम खोला गया। शुरुआती रुझानों में एनडीए 70 से अधिक सीटों पर आगे चल रही है, जिससे गठबंधन खेमे में उत्साह बढ़ गया है।

सहयोगी दलों का दमदार प्रदर्शन

एनडीए के तीन सहयोगी दल..

  • लोजपा (RV) – 29 सीटों पर मैदान में
  • HAM सेकुलर – 6 सीटें
  • राष्ट्रीय लोक मोर्चा – 6 सीटें

रुझानों के अनुसार..

  • लोजपा (RV): 4 सीटों पर आगे
  • HAM: 2 सीटों पर आगे
  • राष्ट्रीय लोक मोर्चा: 3 सीटों पर आगे

इन प्रदर्शन से साफ है कि छोटे सहयोगी दल एनडीए की नैया पार लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: तेजस्वी यादव के आवास पर महागठबंधन की इमरजेंसी बैठक, रुझानों में NDA की प्रचंड बढ़त

चिराग पासवान की पार्टी का बढ़ता प्रभाव

चिराग पासवान खुद चुनाव नहीं लड़ रहे, लेकिन उनकी पार्टी लोजपा (RV) ने 29 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। शुरुआती नतीजे बताते हैं कि उनकी पार्टी एनडीए के लिए मजबूत स्तंभ की तरह उभर सकती है।

मांझी और कुशवाहा की पार्टियों के लिए राहत

जीतन राम मांझी की HAM सेकुलर ने पिछली बार 4 सीटें जीती थीं। इस बार 6 सीटों पर चुनाव लड़ा गया है और रुझान उनके पक्ष में जाते दिख रहे हैं। उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा भी 6 सीटों पर मैदान में है। लोकसभा चुनाव में हार के बाद इस चुनाव में उनकी पकड़ दोबारा मजबूत होती दिखाई दे रही है।

राजनीतिक विशेषज्ञों का विश्लेषण

विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार एनडीए की संभावित जीत काफी हद तक इन तीन छोटे सहयोगी दलों के प्रदर्शन पर निर्भर है। अगर यह रुझान कायम रहता है, तो एनडीए की सत्ता में वापसी लगभग तय मानी जा सकती है।

https://samacharpost.live/2025/11/bihar-election-trends-tejashwi-yadav-mahagathbandhan-emergency-meeting/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment