मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: दूसरे की सर्टिफिकेट पर महिला ने हासिल की टीचर की नौकरी

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची : बिहार के शिक्षा विभाग में सनसनीखेज फर्जीवाड़ा सामने आया है। एक ही सर्टिफिकेट और पैन नंबर का इस्तेमाल कर दो महिलाओं ने अलग-अलग राज्यों में शिक्षिका की नौकरी हासिल कर ली। मामला तब उजागर हुआ, जब झारखंड की असली शिक्षिका ने बैंक लोन के लिए आवेदन किया।

बैंक जांच से खुला राज

झारखंड के बोकारो की मनोरमा देवी 2005 से उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सिंहडीह में सहायक शिक्षिका हैं। हाल ही में उन्होंने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, चास कोर्ट शाखा में हाउसिंग लोन के लिए आवेदन किया। जांच में पता चला कि उनके नाम और पैन नंबर पर बिहार के बाढ़ में पहले ही 7 लाख रुपये का लोन लिया जा चुका है।

यह भी पढ़ें : आईएएस विनय चौबे की पत्नी ने IAS वाइव्स एसोसिएशन से बनाई दूरी, कहा “नो कमेंट्स”

फर्जी शिक्षिका की करतूत

असली मनोरमा ने तुरंत शिक्षा विभाग और पुलिस में शिकायत दर्ज की। जांच में खुलासा हुआ कि सीवान की एक अन्य महिला, जिसका नाम भी मनोरमा है, ने असली मनोरमा के सर्टिफिकेट का इस्तेमाल कर 2010 से बाढ़ के स्कूल में नौकरी हासिल की।

पहले नगर परिषद के मध्य विद्यालय हरिजन बाढ़ में तैनात थी। बाद में कमला कन्या मध्य विद्यालय बाढ़ में। आरोप है कि फर्जी शिक्षिका के पति संजय कुमार पाठक ने इस जालसाजी में मदद की।

बैंक की जांच ने किया फर्जीवाड़ा पकड़ा

जब बैंक मैनेजर ने फर्जी शिक्षिका से पैन कार्ड मांगा, तो उसने टालमटोल किया और कार्ड खोने का बहाना बनाया। संदेह होने पर बैंक ने स्कूल जाकर सर्टिफिकेट्स की जांच की। सभी दस्तावेजों में नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि और रोल नंबर असली मनोरमा से पूरी तरह मेल खाते थे।

फर्जी शिक्षिका फरार, जांच जारी

मामला उजागर होने के बाद फर्जी शिक्षिका स्कूल से फरार हो गई है। बाढ़ थाना पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
बाढ़ प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुजीत कुमार सोनू ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी गई है। असली मनोरमा ने 4 सितंबर को शिकायत दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।

भर्ती प्रक्रिया पर सवाल

इस मामले ने बिहार शिक्षा विभाग की भर्ती प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। नगर परिषद बाढ़ नियोजन इकाई के समय सर्टिफिकेट जांच और काउंसलिंग में इतनी बड़ी चूक कैसे हुई, यह जांच का मुख्य विषय बना हुआ है।

https://samacharpost.live/2025/09/ias-vinay-chaube-wife-distances-from-ias-wives-association/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment