मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

CM सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा, पीएम मोदी से आज होगी अहम मुलाकात

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,पटना :बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज अपने पहले आधिकारिक दौरे पर दिल्ली जा रहे हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला दिल्ली दौरा है, जिसे राज्य की राजनीति के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, इस दौरे के दौरान वे नरेंद्र मोदी और एनडीए के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। इस बैठक में बिहार के विकास, प्रशासनिक प्राथमिकताओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें :बिहार में राजस्व कर्मियों को बड़ी राहत, निलंबन रद्द करने की तैयारी तेज

बीजेपी कोटे से पहली बार सीएम

बिहार की राजनीति में यह एक बड़ा बदलाव है, क्योंकि पहली बार राज्य में बीजेपी कोटे से कोई मुख्यमंत्री बना है। ऐसे में सम्राट चौधरी का यह दौरा केंद्र और राज्य के तालमेल को मजबूत करने के नजरिए से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शपथ ग्रहण के तुरंत बाद ही सम्राट चौधरी एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने मुख्य सचिवालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर राज्य के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। शिक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक सुधारों को लेकर भी उन्होंने कई अहम निर्देश दिए।

TRE-4 भर्ती पर लिया बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री ने लंबे समय से लंबित TRE-4 भर्ती प्रक्रिया को लेकर भी बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं, जिससे युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें।

पीएम मोदी ने जताया भरोसा

मुख्यमंत्री पद की शपथ के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्राट चौधरी को बधाई देते हुए उनके नेतृत्व पर भरोसा जताया था। उन्होंने कहा था कि सम्राट चौधरी की ऊर्जा, जनसेवा के प्रति समर्पण और अनुभव बिहार के विकास में अहम भूमिका निभाएंगे।

https://samacharpost.live/2026/04/bihar-revenue-employees-suspension-cancel-relief-2026/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment