Samachar Post डेस्क,बिहार : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नई सरकार बनते ही अपने बड़े वादों को पूरा करना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री 28 नवंबर, शुक्रवार को 10 लाख महिलाओं के खाते में ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ की 10-10 हजार रुपये की राशि सीधे DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से भेजेंगे।
यह भी पढ़ें: हजारीबाग में कबाड़ दुकान में आग, लाखों का नुकसान
योजना की पृष्ठभूमि
बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार की सरकार ने लगभग 1.5 करोड़ पात्र जीविका दीदियों के खाते में योजना की पहली किस्त 10-10 हजार रुपए भेजी थी। अब चुनाव के बाद यह पहली किस्त है, जिसमें 10 लाख महिलाओं को सीधे राशि हस्तांतरित की जाएगी।

भुगतान की प्रक्रिया और लक्ष्य
बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि 14 दिसंबर तक सभी पात्र महिलाओं को इस योजना की राशि का भुगतान कर दिया जाएगा।
- ग्रामीण क्षेत्र: 9.50 लाख महिलाएं
- शहरी क्षेत्र: 50 हजार महिलाएं
सीएम नीतीश कुमार स्वयं इन DBT ट्रांसफर की प्रक्रिया की निगरानी करेंगे।























