मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बिहार चुनाव 2025: सांसद सुखदेव भगत का बड़ा दावा- इंडिया गठबंधन बनाएगा सरकार, मुझे एग्जिट नहीं एग्जैक्ट पोल पर विश्वास

--Advertisment--

  • एग्जिट पोल पर उठाए सवाल

Samachar Post डेस्क,बिहार :बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जारी हुए एग्जिट पोल के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। तमाम राजनीतिक दल अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। इसी बीच, लोहरदगा से कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने दावा किया है कि इंडिया गठबंधन बिहार में सरकार बनाएगा। सांसद ने कहा कि उन्हें एग्जिट पोल पर भरोसा नहीं है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा मुझे एग्जिट पोल पर नहीं, एग्जैक्ट पोल पर विश्वास है, जो 14 नवंबर को सामने आएगा।

यह भी पढ़ें:बिहार विधानसभा चुनाव: पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह पर आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज

एग्जिट पोल सत्ताधारी दलों को खुश करने का जरिया

सुखदेव भगत ने एग्जिट पोल के नतीजों को सत्ताधारी दलों को खुश करने वाला प्रोपेगैंडा” बताया। उन्होंने कहा कि कई मीडिया संस्थानों ने बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र के स्वास्थ्य को लेकर गलत खबरें प्रकाशित की थीं, जो एक संवेदनशील विषय था।जब ये संस्थान धर्मेंद्र जी जैसी शख्सियत को लेकर झूठी खबरें दे सकते हैं, तो इनके एग्जिट पोल पर कैसे भरोसा किया जा सकता है?।

बिहार में सत्ता परिवर्तन तय

सुखदेव भगत ने आगे कहा कि वे खुद बिहार गए थे और चुनाव प्रचार में सक्रिय रूप से शामिल रहे। उनके मुताबिक, जनता इस बार बदलाव के मूड में है। मैंने बिहार में लोगों का रुख देखा है। इस बार सत्ता परिवर्तन तय है इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।

https://samacharpost.live/2025/11/jyoti-singh-faces-fir-model-code-violation-bihar-election-2025/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment