मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बिहार में मई में होगा मंत्रिमंडल विस्तार, 36 पद खाली, पुराने चेहरों की वापसी संभव

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार :बिहार में नई सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जल्द ही अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार मई महीने में कैबिनेट विस्तार की तैयारी है, जिसमें कई नए और पुराने चेहरों को जगह मिल सकती है। फिलहाल राज्य मंत्रिपरिषद में 36 पद खाली हैं, जिन्हें इस विस्तार के दौरान भरे जाने की संभावना है। एनडीए के सहयोगी दलों को भी उनकी विधानसभा में संख्या के आधार पर प्रतिनिधित्व दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें :भागलपुर में यज्ञशाला में भीषण आग, भगदड़ में कई घायल

सहयोगी दलों को मिलेगा मौका

बताया जा रहा है कि एनडीए गठबंधन के घटक दलों को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। इसमें लोजपा (रा), रालोमो और हम (से) को जगह मिलने की संभावना जताई जा रही है। कैबिनेट विस्तार में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल का फॉर्मूला अपनाया जा सकता है। यानी अनुभवी नेताओं को प्राथमिकता दी जाएगी, लेकिन कुछ नए चेहरों को भी मौका मिल सकता है।

बंगाल चुनाव के बाद होगा विस्तार

संभावना है कि पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद ही मंत्रिमंडल विस्तार किया जाएगा। इससे पहले राजनीतिक समीकरणों को संतुलित करने पर फोकस रहेगा।

शपथ के बाद एक्शन में सीएम

शपथ लेने के तुरंत बाद सम्राट चौधरी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर विभागों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कामकाज की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

https://samacharpost.live/2026/04/bhagalpur-yagyashala-aag-bhagdar-ghayal-khabar/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment