मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बिहार कैबिनेट में बड़ा बदलाव: निशांत कुमार की एंट्री तय, JDU ने सौंपी मंत्रियों की सूची

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, बिहार : बिहार की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, जेडीयू नेतृत्व ने आगामी कैबिनेट विस्तार में निशांत कुमार को शामिल करने का फैसला लगभग तय कर लिया है। अब उनके नाम पर अंतिम मुहर मुख्यमंत्री आवास में लगने की औपचारिकता बाकी बताई जा रही है।

गांधी मैदान में शपथ की तैयारी

सूत्रों के अनुसार, निशांत कुमार के शपथ ग्रहण की तैयारी गुरुवार को पटना के गांधी मैदान में होने वाले समारोह के लिए की जा रही है। इसी कारण उनकी प्रस्तावित यात्रा को फिलहाल रद्द कर दिया गया है। नितीश कुमार के नेतृत्व वाली जेडीयू ने नए मंत्रियों की सूची तैयार कर शीर्ष नेतृत्व को सौंप दी है। अब अंतिम मंजूरी मुख्यमंत्री आवास से मिलने के बाद तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी।

यह भी पढ़ें: बिहार में सम्राट कैबिनेट का विस्तार कल, 30 मंत्री लेंगे शपथ; आज पटना पहुंचेंगे अमित शाह और नितिन नवीन, कल आएंगे नरेंद्र मोदी

CM आवास पर अहम बैठक

कैबिनेट विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री आवास पर वरिष्ठ नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक भी हुई, जिसमें नए नामों और राजनीतिक समीकरणों पर विस्तार से चर्चा की गई। निशांत कुमार के संभावित एंट्री को लेकर पटना की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इसे जेडीयू की भविष्य की रणनीति और संभावित नेतृत्व बदलाव के संकेत के रूप में भी देखा जा रहा है। निशांत कुमार हाल के दिनों में “सद्भाव यात्रा” और अन्य राजनीतिक गतिविधियों के जरिए सक्रिय नजर आए हैं, जिससे उनकी राजनीतिक भूमिका को लेकर अटकलें और तेज हो गई हैं।

https://samacharpost.live/2026/05/bihar-cabinet-expansion-2026-samrat-government-30-ministers-oath-patna-gandhi-maidan/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment