मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बिहार में 7वीं पास भी बन सकेंगे बस कंडक्टर, परिवहन मंत्री का बड़ा फैसला

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची : बिहार में नई सरकार के गठन के बाद परिवहन विभाग ने एक बड़ा बदलाव किया है। परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने घोषणा की है कि अब सरकारी बसों में कंडक्टर के पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक से घटाकर 7वीं पास कर दी गई है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों और कम पढ़े-लिखे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।

परिवहन ढांचे को मजबूत करने पर जोर

बैठक में मंत्री ने परिवहन प्रणाली को आधुनिक और सुविधाजनक बनाने के कई निर्देश दिए। इनमें शामिल हैं..

  • आधुनिक ड्राइविंग ट्रैक का निर्माण जल्द पूरा करना
  • बस अड्डों पर पेयजल, शौचालय, बैठने की उचित व्यवस्था
  • सफाई व सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर करना
  • बस स्टैंड व स्टॉपेज की जमीनों से अवैध कब्जे हटाना

मंत्री ने कहा कि ड्राइवर और कंडक्टर परिवहन व्यवस्था की रीढ़ हैं। इसलिए उनके लिए स्वास्थ्य बीमा, जीवन बीमा, यूनिफॉर्म और पेंशन जैसी सुविधाओं को तत्काल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

यह भी पढ़ें: पटना के कदमकुंआ में बाइक सवारों की फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी

पुरानी बसों की नीलामी तेज

सरकार ने राज्य परिवहन निगम की जर्जर और पुरानी बसों को कबाड़ में बदलने के बजाय उनकी नीलामी प्रक्रिया तेज करने का फैसला किया है। नीलामी से मिलने वाली राशि से नई और आधुनिक बसें खरीदी जाएंगी, ताकि यात्रियों को बेहतर यात्रा सुविधा मिल सके।

https://samacharpost.live/2025/11/patna-bakerganj-langkartoli-bike-shootout-kadamkuan-police-news/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment