मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बिहार बोर्ड 2025: मैट्रिक और इंटर के लिए डमी एडमिट कार्ड जारी, 27 नवंबर तक सुधार का मौका

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार :बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटर परीक्षा 2025 के लिए डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, वे exams.biharboardonline.com पर जाकर अपना डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड का उद्देश्य छात्रों को अपनी व्यक्तिगत व परीक्षा संबंधी जानकारी पहले से जांचने का मौका देना है, ताकि अंतिम एडमिट कार्ड में कोई गलती न रह जाए।

यह भी पढ़ें :बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की मुख्य सड़कों को स्टेट हाईवे में अपग्रेड करने की प्रक्रिया शुरू

कैसे डाउनलोड करें डमी एडमिट कार्ड?

आधिकारिक वेबसाइट exams.biharboardonline.com पर जाएं, Dummy Admit Card 2025 लिंक चुनें, रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें, कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा इसे डाउनलोड कर प्रिंट ले लें।

27 नवंबर तक सुधार की सुविधा

BSEB ने 21 से 27 नवंबर तक सुधार विंडो खोली है। नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, विषय, फोटो, हस्ताक्षर या अन्य विवरण में त्रुटि होने पर छात्र अपने स्कूल/कॉलेज के माध्यम से सुधार करा सकते हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है यह अंतिम मौका है। इसके बाद कोई बदलाव स्वीकार नहीं किया जाएगा।

किन विवरणों की जांच ज़रूरी है?

छात्र का नाम व माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, रजिस्ट्रेशन नंबर / रोल नंबर (यदि उपलब्ध), फोटो और सिग्नेचर, विषयों की सूची, स्कूल/कॉलेज का नाम और कोड गलती दिखने पर तुरंत स्कूल प्रबंधन से संपर्क करें।

क्यों ज़रूरी है डमी एडमिट कार्ड?

पंजीकरण के दौरान कई बार जन्मतिथि, विषय, फोटो या नाम में त्रुटि हो जाती है। ये गलतियाँ मुख्य एडमिट कार्ड में रह जाने पर परीक्षा के दौरान बड़ी परेशानी पैदा कर सकती हैं। डमी एडमिट कार्ड समय रहते इन गलतियों को सुधारने का अवसर देता है।

बोर्ड परीक्षा की तैयारी तेज

बिहार बोर्ड एक बार फिर देश में सबसे पहले परीक्षाएं आयोजित करने की तैयारी में है। मैट्रिक और इंटर की मुख्य परीक्षाएं जनवरी–फरवरी 2025 में होने की संभावना है। परीक्षा तिथि और सेंटर सूची जल्द जारी होगी।

https://samacharpost.live/2025/11/muzaffarpur-main-roads-upgrade-to-state-highway-encroachment-issues-latest-news/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment