मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बिहार में बर्ड फ्लू का प्रकोप तेज, 6 जिलों में 400+ कौवों की मौत, पटना में 6000 मुर्गियां संक्रमित

--Advertisment--

  • पटना, भागलपुर समेत कई जिलों में H1N1 की पुष्टि, चितकोहरा पोल्ट्री सेंटर की सभी मुर्गियां दफन; पटना जू 7 मार्च तक बंद

Samachar Post डेस्क,पटना :बिहार में बर्ड फ्लू का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। राज्य के छह जिलों पटना, भागलपुर, कटिहार, नवगछिया, दरभंगा और मुंगेर में अब तक 400 से अधिक कौवों में एच1एन1 वायरस की पुष्टि हुई है। नवगछिया के कचहरी मैदान में 150 मृत कौए मिलने के बाद प्रशासन ने पूरे इलाके को सैनिटाइज कराया।

पटना के पोल्ट्री सेंटर में 6000 मुर्गियां संक्रमित

संक्रमण अब मुर्गियों तक भी पहुंच चुका है। पटना के चितकोहरा स्थित कौशल नगर में Bihar Animal Sciences University के पोल्ट्री अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र में 6000 मुर्गियां संक्रमित पाई गईं। डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग ने सभी संक्रमित मुर्गियों को दफन कर दिया है और पूरे क्षेत्र में व्यापक सैनिटाइजेशन अभियान चलाया गया है। मुर्गियों के सैंपल जांच के लिए भोपाल और कोलकाता की लैब में भेजे गए थे, जहां बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई।

यह भी पढ़ें :रांची के पलाश सभागार में वनोपज पर मंथन, किसानों को बाजार से जोड़ने पर जोर

पटना जू 7 मार्च तक बंद

एहतियातन पटना जू को 7 मार्च तक बंद कर दिया गया है। राज्य के सभी जिलों में अलर्ट जारी है। राज्य स्वास्थ्य समिति ने प्रभावित क्षेत्रों के अस्पतालों को सतर्क कर गाइडलाइन जारी की है। त्वरित कार्रवाई दल (रैपिड रिस्पांस टीम) का गठन किया गया है। कार्यपालक निदेशक अमित कुमार पांडेय ने बताया कि सभी जिलों से रोजाना रिपोर्ट ली जा रही है और सिविल सर्जनों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

3 किलोमीटर दायरे में सर्वे

जहां भी संक्रमण की सूचना मिल रही है, वहां 3 किलोमीटर की परिधि में एएनएम और स्वास्थ्यकर्मी घर-घर सर्वे कर रहे हैं। लोगों से अपील की गई है कि मृत पक्षियों को न छुएं और तुरंत प्रशासन या पशुपालन विभाग को सूचना दें। मुर्गीपालकों को विशेष सतर्कता बरतने और बायो-सिक्योरिटी उपाय अपनाने के निर्देश दिए गए हैं।

https://samacharpost.live/2026/02/ranchi-palash-sabha-forest-produce-market-linking/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment