Samachar Post डेस्क,पटना :बिहार सरकार ने राज्य के भूमिहीन परिवारों के लिए बड़ा फैसला लिया है। जिन परिवारों के पास अपना घर बनाने के लिए जमीन नहीं है, उन्हें सरकार जमीन उपलब्ध कराएगी। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को स्थायी आवास उपलब्ध कराना है। राज्य सरकार ने इस योजना को 15 अगस्त 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इसके तहत पात्र लाभार्थियों को घर बनाने के लिए जमीन उपलब्ध कराई जाएगी और उन्हें बंदोबस्ती प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें :मोतिहारी में भीषण सड़क हादसा: ऑटो और पिकअप की टक्कर में 4 की मौत, कई घायल
‘अभियान बसेरा-2’ से होगा लाभ
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने इसके लिए ‘अभियान बसेरा-2’ की शुरुआत की है। विभागीय सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे लाभुकों की पहचान कर अंतिम सूची तैयार करें ताकि समय पर जमीन आवंटन किया जा सके। सरकार का लक्ष्य है कि राज्य के हर गरीब और भूमिहीन परिवार को आवास के लिए जमीन मिले। इस पहल से हजारों परिवारों को स्थायी घर बनाने में मदद मिलेगी और वे सुरक्षित जीवन जी सकेंगे।

जिला स्तर पर तेजी से चल रही तैयारी
लाभार्थियों की पहचान की प्रक्रिया जिला स्तर पर तेजी से की जा रही है। चयनित परिवारों को निर्धारित तिथि पर भूमि का आवंटन और प्रमाण पत्र दिया जाएगा।





















