मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: दूसरे चरण का मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 14.55% मतदान दर्ज

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण का मतदान मंगलवार को जारी है। इस चरण में 122 सीटों पर कुल 1302 उम्मीदवार अपने भाग्य का फैसला कर रहे हैं। मतदान शाम 5 बजे तक पूरा होगा। चुनाव आयोग के अनुसार सुबह 9 बजे तक इस चरण में 14.55% मतदान दर्ज किया गया है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि पहले चरण की तरह इस बार भी मतदाताओं की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ें: धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती; फैंस कर रहे दुआ

दूसरे चरण के मतदान के लिए 45,399 मतदान केंद्रों पर कुल 3 करोड़ 70 लाख 13 हजार 556 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें 1 करोड़ 95 लाख 44 हजार 41 पुरुष, 1 करोड़ 74 लाख 68 हजार 572 महिलाएं, और 943 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। मतदाताओं की संख्या के आधार पर हिसुआ विधानसभा सीट इस चरण में सबसे बड़ी सीट मानी जा रही है। इस चरण की मतगणना 14 नवंबर को होगी।

https://samacharpost.live/2025/11/dharmendra-hospital-breech-candy-health-update-2025/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment