मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

BIHAR ELECTION: किसके सिर सजेगा आज ताज, कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू

--Advertisment--

  • 243 सीटों की मतगणना शुरू

Samachar Post डेस्क, रांची : बिहार विधानसभा चुनाव की सभी 243 सीटों पर हुई वोटों की गिनती आज सुबह शुरू हो गई। इस बार चुनाव दो चरणों (6 और 11 नवंबर) में हुए थे। सभी दलों ने जोरदार प्रचार किया, जिससे मुकाबला बेहद कड़ा माना जा रहा है।

65% से अधिक मतदान, महिलाओं की भागीदारी ऐतिहासिक

इस बार बिहार में रिकॉर्ड वोटिंग हुई और पहली बार मतदान प्रतिशत 65% से ऊपर गया। सबसे खास बात पुरुषों से 5 लाख अधिक महिलाओं ने वोट डाला, जिससे बिहार देश में केरल के बाद दूसरा राज्य बन गया है जहां महिलाओं ने पुरुषों से अधिक मतदान किया।

पोस्टल बैलेट और EVM गिनती की प्रक्रिया

सुबह 8 बजे डाक मतपत्रों (Postal Ballot) की गिनती शुरू हुई। 8:30 बजे से EVM की गिनती शुरू की गई। चुनाव आयोग ने निर्देश दिया है कि EVM के अंतिम राउंड से पहले पोस्टल बैलेट की गिनती पूरी की जाए ताकि प्रक्रिया पारदर्शी रहे।

यह भी पढ़ें: बिहार विधानसभा चुनाव 2025: 243 सीटों पर वोटों की गिनती जारी, शुरुआती रुझानों में एनडीए आगे

मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा कड़ी

मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के अत्यधिक सख्त इंतजाम किए गए हैं। मोबाइल, कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक सामान बंदी, हर विधानसभा क्षेत्र के लिए अलग कमरे और टेबल, हर राउंड के बाद रिजल्ट अपडेट पटना समेत कई जिलों में ट्रैफिक प्रतिबंध लगाए गए हैं। ए.एन. कॉलेज क्षेत्र में आम वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है।

पप्पू यादव ने लगाया आरोप, राजनीति में बढ़ी गर्मी

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी बिना झूठ और चोरी के चुनाव नहीं जीत सकती। उन्होंने दावा किया कि महिलाओं और युवाओं ने INDIA गठबंधन के पक्ष में मतदान किया है। उनके बयान से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

रुझानों का इंतजार कौन बनाएगा सरकार?

दोपहर तक पटना की 14 सीटों के रुझान स्पष्ट होने की उम्मीद है। शाम तक तस्वीर साफ हो जाएगी कि एनडीए सत्ता में लौटेगी या महागठबंधन बाज़ी मारेगा। विशेषज्ञों के अनुसार, महिला वोटर, युवा वोटर, जातीय समीकरण इस बार के चुनाव परिणामों पर बड़ा प्रभाव डाल सकते हैं।

https://samacharpost.live/2025/11/bihar-vidhan-sabha-election-2025-vote-counting-live-updates/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment