मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बिहार चुनाव 2025: कल होगी मतगणना, केंद्र में मोबाइल ले जाना सख्त मना

--Advertisment--

  • कल सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना

Samachar Post डेस्क, रांची : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। वोटों की गिनती कल यानी शुक्रवार को सुबह 8 बजे से शुरू होगी। पटना जिले के सभी 14 विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना ए.एन. कॉलेज, पटना में की जाएगी। जिला प्रशासन और निर्वाचन आयोग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

पहले डाक मतपत्रों की गिनती, फिर EVM खुलेगा

निर्वाचन आयोग के अनुसार, सबसे पहले डाक मतपत्रों (बैलेट पेपर) की गिनती की जाएगी, जो लगभग आधे घंटे में पूरी हो जाएगी। इसके बाद सुबह 8:30 बजे से EVM की गिनती शुरू होगी। अनुमान है कि सुबह 9 बजे से शुरुआती रुझान सामने आने लगेंगे। हर विधानसभा सीट के लिए 14 टेबल लगाए गए हैं। प्रत्येक राउंड की गिनती के बाद निर्वाची पदाधिकारी परिणाम की घोषणा करेंगे। दोपहर 12 बजे के बाद कुछ सीटों पर नतीजे आने की संभावना है। विजेता उम्मीदवारों को ए.एन. कॉलेज परिसर में ही पटना डीएम द्वारा जीत का प्रमाणपत्र दिया जाएगा।

विजय जुलूस पर पूरी तरह रोक

निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि मतगणना के दिन और परिणाम घोषित होने के बाद किसी भी प्रकार का विजय जुलूस नहीं निकाला जाएगा। यह प्रतिबंध मतगणना स्थल और पूरे विधानसभा क्षेत्र में लागू रहेगा। निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह पाबंदी 16 नवंबर तक प्रभावी रहेगी।

यह भी पढ़ें: दिल्ली धमाका: डॉ. उमर चला रहा था I20 कार, चार शहरों में सिलसिलेवार विस्फोट की थी साजिश

मतगणना केंद्र में मोबाइल फोन ले जाना प्रतिबंधित

मतगणना केंद्र में किसी को भी मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं है। इसमें अधिकारी, पुलिसकर्मी, मतगणना कर्मी और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि सभी शामिल हैं। यदि कोई व्यक्ति मोबाइल के साथ पकड़ा गया तो उसका फोन जब्त कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा एजेंसियों ने मतगणना केंद्र में सख्त व्यवस्था की है। गिनती टेबल, स्ट्रॉन्ग रूम और मीडिया जोन सहित हर क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। राजनीतिक दलों के एजेंटों की गतिविधियों पर भी लगातार निगरानी रखी जाएगी ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकी जा सके।

पास के बिना किसी को प्रवेश नहीं

ए.एन. कॉलेज परिसर में प्रवेश केवल जिला प्रशासन द्वारा जारी पास वाले व्यक्तियों को ही मिलेगा। पास मतगणना कर्मियों, सुरक्षाकर्मियों, राजनीतिक दलों के अधिकृत प्रतिनिधियों और मीडिया प्रतिनिधियों को जारी किए गए हैं। बिना पास किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी। मतगणना स्थल को पूरी तरह बैरिकेडिंग कर सील कर दिया गया है। परिसर के अंदर और बाहर केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों और बिहार पुलिस की टीमें तैनात रहेंगी। आसपास के क्षेत्रों में ट्रैफिक डायवर्जन और नो-एंट्री जोन बनाए गए हैं ताकि किसी भी प्रकार की भीड़ या अव्यवस्था न हो।

प्रशासन की अपील: संयम और शांति बनाए रखें

जिला प्रशासन ने सभी उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों से अपील की है कि वे परिणाम आने के बाद शांति और संयम बनाए रखें। निर्वाचन आयोग ने आम जनता से भी कहा है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक नतीजों पर भरोसा करें।

https://samacharpost.live/2025/11/i20-car-blast-near-red-fort-dr-umar-un-nabi-identified-delhi-police-investigation/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment