मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बिहार के वैभव सूर्यवंशी को आज मिलेगा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, बिहार: कम उम्र में क्रिकेट की दुनिया में बड़ी पहचान बनाने वाले बिहार के 14 वर्षीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को आज प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में उन्हें यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान करेंगी। इस सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए वैभव पहले ही दिल्ली रवाना हो चुके हैं। इसी कारण वे आज विजय हजारे ट्रॉफी में मणिपुर के खिलाफ होने वाला मुकाबला नहीं खेल पाएंगे। इससे पहले उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ अपने शानदार प्रदर्शन से पूरे देश का ध्यान खींचा था।

यह भी पढ़ें: पूर्णिया में आज भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा सुनेंगे जनता की समस्याएं

36 गेंदों में शतक, 39 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

विजय हजारे ट्रॉफी के प्लेट ग्रुप मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ महज 36 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही वे लिस्ट-ए क्रिकेट में शतक लगाने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। वैभव ने इस पारी के जरिए पाकिस्तान के जहूर इलाही का 39 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने 84 गेंदों पर 190 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 16 चौके और 15 छक्के शामिल थे। इस दौरान उन्होंने सबसे तेज 150 रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया और एबी डिविलियर्स व जोस बटलर जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया।

20 बच्चों को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान

आज देशभर के 20 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस पुरस्कार की शुरुआत वर्ष 1996 में केंद्र सरकार द्वारा की गई थी। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा चुने गए 5 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों को यह सम्मान दिया जाता है। पुरस्कार में मेडल, प्रमाण पत्र और 1 लाख रुपये की नकद राशि शामिल है।

https://samacharpost.live/2025/12/purnia-bhoomi-sudhar-jan-kalyan-samvad-vijay-kumar-sinha/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment