मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

शराब घोटाले में बड़ी कार्रवाई : IAS विनय चौबे और गजेन्द्र सिंह को ACB ने किया गिरफ्तार

--Advertisment--

Samachar Post, रांची : झारखंड में बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच के क्रम में एसीबी ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ IAS अधिकारी विनय चौबे और संयुक्त उत्पाद आयुक्त गजेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों अधिकारियों से एसीबी कार्यालय में सुबह 11 बजे से पूछताछ की जा रही थी। पूछताछ के दौरान दस्तावेजी साक्ष्यों और जवाबों के आधार पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने दोनों को हिरासत में लिया और अब कुछ ही देर में उन्हें एसीबी की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, शराब घोटाले से संबंधित मामले में कई अहम फाइलें, नोटिंग्स और मंजूरी प्रक्रियाओं में गंभीर अनियमितता के आरोप हैं, जिनमें इन अधिकारियों की संलिप्तता सामने आई है।

पूछताछ के दौरान अधिकारियों ने कुछ जवाबों में गोलमोल बातें कीं, जिससे ACB को संदेह हुआ और साक्ष्यों के आधार पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। सूत्रों के अनुसार, इस मामले में आगे और भी गिरफ्तारी हो सकती है। ACB की टीम अन्य संबंधित अधिकारियों और निजी कंपनियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment