मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

भागलपुर में तेज रफ्तार कार और स्कूल वैन की टक्कर, दो छात्र घायल

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, बिहार : बिहार के भागलपुर जिले में मंगलवार को एक तेज रफ्तार कार और स्कूल मैजिक वैन के बीच हुई टक्कर में दो छात्र घायल हो गए। यह हादसा बाईपास थाना क्षेत्र के दुमका मुख्य मार्ग स्थित होंडा शोरूम के समीप हुआ। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रही स्कूल मैजिक वैन से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में वैन में सवार दो छात्र घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। समय रहते मदद मिलने से गंभीर स्थिति टल गई। स्कूल मैजिक वैन के चालक की पहचान बबरगंज थाना क्षेत्र के महेशपुर निवासी छोटू पासवान के रूप में हुई है। वहीं कार चालक की पहचान हुसैनाबाद (गुलाबबाग) निवासी मोहम्मद आसिफ के रूप में की गई है।

यह भी पढ़ें: समन्वय समिति की बैठक में DC का सख्त रुख, अनुपस्थित कार्यपालक अभियंता को शो-कॉज

पुलिस ने शुरू की जांच

हादसे की सूचना मिलते ही बाईपास थानाध्यक्ष चनबीर यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है तथा जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

https://samacharpost.live/2026/06/jharkhand-ration-card-verification-8-lakh-ineligible-beneficiaries-action/

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment